Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY :: राशिफल शनिवार 13 जुलाई 2024

0 131

मेष राशि – धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।  नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का मौका मिलेगा। आपको लेन देन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि – प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।   पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।  ऊर्जावान रहने के कारण प्रत्येक कामों को करने में तत्पर रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मिथुन राशि – जो तनाव लंबे समय से सता रहा था, तो वह भी दूर होगा।  किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी।  बिजनेस को लेकर सतर्क रहें  पार्टनर न बनाए, नहीं तो वह  धोखा दे सकता है। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि – विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा।  पुरानी प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद दूर होगा।  घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।  मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।  बच्चे  किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में  सावधानी बरतें।

सिंह  राशि –सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। यदि कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है।  यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।  पुराना विरोधी आपको परेशान कर सकता है।

कन्या राशि – अनावश्यक खर्च पर पूरा ध्यान देना होगा।  संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से  घेरे हुए था, तो वह भी दूर होगा।  नए वाहन की खरीदारी की इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को  कामों पर पूरा ध्यान देना होगा।

तुला  राशि –  मान सम्मान में वृद्धि होगी।  परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और  पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएंगे। किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो  अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि – परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय  व्यतीत करेंगे और उनकी पारिवारिक समस्याओं को सुनेंगे, लेकिन  अपने बिजनेस को भी पूरा समय देना होगा, नहीं तो कोई नुकसान होने की संभावना है।  भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।  परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि – मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में  कोई लेन देन आंख मूंदकर ना करें, नहीं तो   धोखा मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर राशि – निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार में यदि किसी सदस्य को  कोई सलाह देंगे, तो वह  बात पर अमल अवश्य करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी, जन समर्थन में भी इजाफा होगा।   विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे।  आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि – बिजनेस में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है।   भविष्य को लेकर कुछ धन की योजनाएं बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को उनकी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।  कामों को लेकर उलझ चल रही उलझन दूर होगी। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरा करेगी।

मीन राशि-जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कोई अनबन चल रही थी, तो उसे भी  बातचीत के जरिए दूर करेंगे और प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और उनको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बड़ों के आशीर्वाद से  सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811