Let’s travel together.

भाजपा की प्रेस वार्ता संपन्न, 2024 की चुनावी जीत व बजट और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार, राज्यमंत्री और जिला अध्यक्ष हुए शामिल

0 174

 

-राहुल गांधी ने हिंदू संस्कृति पर हमला किया: राज्य मंत्री श्री पटेल

रायसेन। मध्य प्रदेश भाजपा ने अपने जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और रायसेन जिले के जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने मुख्य वक्ताओं के रूप में भाग लिया। यह प्रेस वार्ता मध्य प्रदेश का बजट और पार्टी की हालिया उपलब्धियों व आगामी योजनाओं पर केंद्रित था।
प्रेस वार्ता की शुरुआत में, राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सभी 29 सीटों पर जीत को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस जीत को पार्टी की नीति, नियत, निष्ठा और निर्णय पर जनता के विश्वास का परिणाम बताया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम ने इस सफलता को संभव बनाया। उन्होंने कहा, “मोदी के मन में एमपी और एमपी के मन में मोदी है।”

2023-24 के बजट की तुलना में अधिक है

राज्य मंत्री ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए भाजपा सरकार की योजनाओं का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के वार्षिक बजट को अगले पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य है। 2024-25 के बजट में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है, जो 2023-24 के बजट की तुलना में अधिक है और यह बिना किसी नए कर के किया गया है।

पीएम आवास 3 करोड़ नए आवास बनाने का लक्ष्य

श्री पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ आवास बनाए गए हैं और तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ नए आवास बनाने का लक्ष्य है। सिंचाई के क्षेत्र में, 2025-26 तक 65 लाख हेक्टेयर और 2028-29 तक एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूरा होने पर 10 जिलों के 1,900 ग्रामों में 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में वार्षिक सिंचाई और 41 लाख लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी।

1 करोड़ 8 लाख परिवारों के 4 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं
स्वास्थ्य के क्षेत्र में, राज्य मंत्री ने बताया कि 42 हजार से अधिक भर्तियाँ की जा रही हैं और एक करोड़ 8 लाख परिवारों के 4 करोड़ 1 लाख सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदना अधिनियम का जिक्र किया, जिससे महिलाओं को बराबरी का हक मिला है। शिक्षा के क्षेत्र में, 2024-25 में 150 नए सीएम राइस विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों के लिए 22 नए छात्रावासों की स्थापना की जा रही है।

राहुल गांधी ने हिंदू संस्कृति पर हमला किया है
प्रेस वार्ता के अंत में, श्री पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनके बयानों की निंदा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू संस्कृति पर हमला किया है और उन्हें अपने पूर्ववर्ती नेताओं से कुछ सीखना चाहिए।
इस प्रेस वार्ता में कार्यालय मंत्री श्री जीतू ठाकुर, श्री सीएल गौर व बड़ी संख्या में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री रोहित साहू ने किया।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811