Let’s travel together.

6 वी बार चले अभियान में वन माफिया से 10 लाख की दो एकड़ भूमि मुक्त कराई

0 117

 

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

पिछले एक पखवाड़े में पुनः 6 वी बार वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने को लेकर चले अभियान में आज 10 लाख रुपए मूल्य की दो एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है ।
वन भूमि पर वनमाफिया द्वारा वनों की सफाई के बाद अवैध रूप से कब्जा करके मजे से खेती की जा रही थी और कब्जाधारी खेत पर ही एक टपरा डालकर निवास करते हुए खेती कर रहा था।
आज डीएफओ विजय कुमार के निर्देशानुसार वनपरिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर गोपाल बरेले ,वनरक्षक बृज किशोर तिवारी, शरद शर्मा , विकास साहू , संजीव शर्मा की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए खेरी क्षेत्र के झिरिया कक्ष क्रमांक 74 की वनभूमि पर दो एकड़ भूमि जिसका बाजार मूल 10 लख रुपए आकर गया है से अवैध कब्जाधारी जगदीश का कब्जा हटाकर उस पर सूबबूल के बीज रोपण कर दिए


उक्त भूमि पर कब्जाधारी जगदीश के द्वारा बाकायदा एक टपरा बनाकर निवासरत रहते हुए वन भूमि पर बेधड़क खेती की जा रही थी और आसपास के वृक्षों को भी उसके द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

तहसील में अनेक स्थानों पर ऐसे ही अवैध कब्जाधारी वन एवं राजस्व विभाग की करीब दो हजार एकड़ भूमि पर बरसों से कब्जा करके अवैध रूप से खेती कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा वन भूमि को मुक्त कराया जाने की विशेष मुहीम चलाई गई है लेकिन राजस्व विभाग द्वारा अभी तक इस दिशा में कम नहीं उठाए जाने से अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811