हत्या आत्महत्या या कुछ और तफ्तीश में जुटी पुलिस
सुरेंद्र जैन रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जेल रोड स्थित नामी होटल होटल बेबीलोन इन के कमरा नम्बर 416 में दो दिन से लापता एक युवती का संदिग्ध अवस्था मे शव मिला तो वहीं रेलवे ट्रेक पर उसके साथ ठहरे युवक का शव मिलने से मामला ओर पेंचीदा हो गया है यह हत्या है आत्महत्या है या कुछ और पुलिस इसकी बारीकी से तफ्तीश में जुट गई है।
दरअसल 6 जुलाई को थाना सरस्वती नगर में एक युवती के गुम इंसान का मामला दर्ज हुआ गुम इंसान क्रमांक 27/24 के गुम इंसान वाणी गोयल पिता अशोक गोयल उम्र 26 साल निवासी मारूति लाईफ स्टाईल मकान नं. 29/05 कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर के प्रकरण में पुलिस की टीम द्वारा गुम इंसान की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से लापता युवती वाणी गोयल की मोबाईल फोन का लोकेशन नागपुर (महाराष्ट्र) में होना पाया गया पतासाजी में जुटी पुलिस टीम तत्काल नागपुर रवाना हुई पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मोबाईल फोन को लोकेट कर उसे रिकवर कर गुम इंसान की पतासाजी की जा रही थी की इसी दौरान 7 जुलाई रविवार के प्रातः थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत उरकुरा स्थित रेलवे ट्रैक में एक युवक का शव मिला यह शव विशाल गर्ग पिता राजकुमार गर्ग उम्र 30 साल निवासी चंदगीराम हाईट्स तृतीय तल म.नं. 302 थाना सिटी कोतवाली जिला अम्बिकापुर का था
जिसकी जी.आर.पी रायपुर द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई वहीं 7 जुलाई को थाना गंज क्षेत्रांतर्गत जेल रोड स्थित होटल बेबीलॉन ईन के कमरा नं. 416 में एक युवती के मृत अवस्था में होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम के द्वारा मृतिका की पहचान थाना सरस्वती नगर में दर्ज गुम इंसान युवती वाणी गोयल पिता अशोक गोयल उम्र 26 साल निवासी मारूति लाईफ स्टाईल मकान नं. 29/05 कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर के रूप में की गई। थाना गंज पुलिस द्वारा मृतिका का पंचनामा व पी.एम. कराकर घटना से संबंधित सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों का अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण सहित अन्य माध्यमों से समस्त तथ्यों की जांच की जा रहीं है।
इधर जब पुलिस ने होटल बेबीलॉन ईन के दस्तावेजों में दर्ज रिकॉर्ड को देखा तो मृत युवक युवती की उपस्थिति दिनांक 6 जुलाई को दोपहर 01.30 बजे होटल में पायी गई है अब जबकि 6 जुलाई को होटल में साथ मौजूद रहे युवक युवती दोनो के शव संदिग्ध परिस्थितियों में अलग अलग पाए गए हैं तो मामला ओर पेचीदा हो गया है कि आखिर यह हत्या है आत्महत्या है या कुछ और आखिर सच्चाई क्या है होटल बेबीलोन इन के कमरे में क्या हुआ था क्या वहां कोई ओर भी आया गया था पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गई है।