-एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
एक पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत 06 जुलाई शनिवार से हुई है। पर्यावरण की सुरक्षा के इस अभियान में सभी लोगों की
हिस्से दारी ज़रूरी है। सभी नागरिक अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल और सुरक्षा भी करें।

ग्राम पंचायत गढ़ी के तारीख़ी धार्मिक स्थल महावली खो मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ ग्राम के शांति धाम परिसर रेंज वाले क़ब्रिस्तान में फ़लदार एवं छाया दार पौधे लगाए।
पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे मध्य प्रदेश शासन के पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभू राम चौधरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन महती आवश्यकता है। तापमान में हो रही वृद्धि को कम करने तथा भू-जल स्तर को ऊपर लाने अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है। यही पौधे बड़े होकर वृक्ष का आकर लेंगे तथा वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण में भी योगदान देंगे।

पौधारोपण कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा बब्लू भैया, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोनू मीणा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रिज़वान खां, सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, उप सरपंच बृजेश जाटव, बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, एसडीएम पल्लवी वैध, नायाब तहसीलदार विशाखा चौहान, एसडीओ नरेश ठाकरे, थाना प्रभारी महेश टांडेकर, एपीओ विकास खरे,चौकी प्रभारी रामप्रसाद परते, सूरज भान सिंह, हरज्ञान भल्लावी,सरपंच वीर सिंह लोधी, कृष्ण मोहन दांगी, रंजीत सिंह गुर्जर, भगवान सिंह लोधी, महामंत्री ऋषिराज सिंह धाकड़ मोहन महेश्वरी,

हरिनारायण धाकड़, सतीश जैन,नीरज चौरसिया, रविंद्र याज्ञिक, अंकित जैन, विपिन जैन,दाउद अली पटेल,
नवाब कुरैशी, बृजलाल जाटव,नन्दकिशोर अहिरवार, अभय सिंह गुर्जर, बृजमोहन जाटव, कमल आदिवासी, रतनलाल आदिवासी,हरि आदिवासी, संजय जाटव, प्रकाश जाटव, फ़रीद खान, शाहरुख पठान सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने एक पेड़ मॉ के नाम से पौधरोपण कर वायुदूत एप पर रजिस्ट्रेशन भी किए तथा पौधरोपण कर उसकी फोटो एप पर भी अपलोड की।