देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
हरियाली अमावश्या पर विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधारोपण जनप्रतिनिधियों गणमान्य लोगों सहित अधिकारियों ने किया ।
जानकारी के अनुसार नगर के विभिन्न वार्डो शासकीय परिसरों सहित रिक्त सरकारी भूमि पर जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों सरकारी अधिकारियों ने अपनी मां के नाम एक पौधे का रोपण कर उसे पालने का संकल्प लिया इस अवसर पर नगरपरिषद प्रशासन द्वारा भी पौधारोपण अभियान चलाया गया इसके साथ ही क्षेत्र मे जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों मे भी बडे स्तर पर पौधारोपण किया गया तथा इन पौधों को पालने का संकल्प लिया गया ।वैसे तो हर वर्ष हजारों की संख्या मे पौधारोपण किया जाता है परन्तु हरियाली दूर दूर तक नहीं दिखाई देती इस वर्ष भी पौधारोपण बडे स्तर पर किया जा रहा है इसमें कितने पौधे जीवित रह सकेंगे कहा नही जा सकता ।वैसे इस पौधारोपण मे आज नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम सीएम ओ अशोक वर्मा सहित अनेक पार्षदों ने पौधे रोपे एवं उन्हें जीवित रखने का संकल्प लिया इसके साथ ही नगर के जाने माने कमलकिशोर पटेल ने अपने आवास पर पौधे रोपे इसके साथ ही नगर के भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहरसिंह चौहान एवं पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने अपने घरों मे बीमारी से जूझते हुए ही अपने आवास परिसर मे अपनी स्वर्गीय मां के नाम पर पौधे का रोपण किया ।इस अवसर पर आम इमली नीम पीपल सीशम आंवले के पौधों का रोपण किया गया । नगर परिषद प्रशासन ने वार्ड नं दस सात पुरनिया तालाब सहित अनेक वार्ड शामिल हैं ।