Let’s travel together.

महिला सरंपचों को पंचायती राज व्यवस्था के बारे में किया गया प्रशिक्षित

0 95

– ग्राम सभा, अवधारणा बैठक कार्य, शक्तियाँ, जनप्रतिनिधियों के अधिकार, उत्तरदायित्व को लेकर दी गई जानकारी

– महिला सरंपचों को दिया गया प्रशिक्षण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में निर्वाचित महिला (सरपंच) प्रतिनिधि को जनपद पंचायत पोहरी एवं शिवपुरी में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान इन महिला सरपंचों को प्रशिक्षण पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र, शिवपुरी में विभिन्न विषयों जैसे ग्राम सभा, अवधारणा बैठक कार्य, शक्तियाँ, जनप्रतिनिधियों के अधिकार, उत्तरदायित्व पर जानकारी दी गई। इस मौके पर पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर संस्थान के संकाय सदस्य मनीष कुमार पांडे द्वारा जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत की बैठक बुलाने का एजेण्डा कार्यवाही का संचालन, कार्यवाही को लिखना एवं संबंधित विभाग तक पहुंचाना जैसे विषय पर चर्चा संस्थान के संकाय सदस्य श्री हरिश्चन्द्र सिंह सेंगर द्वारा की गई। 15वें वित्त की राशि से किए जाने वाले कार्य राज्य वित्त आयोग ग्राम पंचायत की स्वंय की आय के स्त्रोत जैसे विषय पर चर्चा जनपद पंचायत पोहरी के बीपीओ राकेश सिंह रघुवंशी द्वारा बताया गया। साथ ही ग्राम पंचायत का बजट बनाने की प्रकिया स्वरूप एवं बजट बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातों पर अंतिम चर्चा करके संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी श्री पाण्डेय् द्वारा जानकारी दी गई।
दूसरे दिवस में विभिन्न विभागीय पोर्टल, ई-प्रबंधन प्रणाली, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, पंचायत दर्पण पोर्टल पर प्रशिक्षण जिला पंचायत शिवपुरी हेमन्त पाण्डेय, किशोर न्याय बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम 2015 के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा, जिले के सहायक श्रम पदाधिकारी आशीष तिवारी, विभिन्न विभागीय योजनाओं पर चर्चा, जनपद पंचायत शिवपुरी के बीपीओ डीएस जाटव सतत् विकास के लक्ष्य एवं चिन्हित 9 थीमों, जीपीडीपी, कार्ययोजना एवं कार्ययोजना बनाने की प्रकिया पर चर्चा श्री पाण्डेय, नेतृत्व कौशल एवं संप्रेषण जैसे विषयों की जनकारी के साथ शुक्रवार को यह प्रशिक्षण संपत्र हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811