Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शुक्रवार 05 जुलाई 2024

0 84

मेष राशि-आय की नवीन साधानों की प्राप्ति होगी.सेहत भी सामान्य बनी रहेगी. घर में मांगलिक कार्य एवं अन्य घरेलु कार्यो में अधिक व्यस्त रहेंगे. कार्य क्षेत्र पर भी आशा के अनुरूप व्यवसाय होने से धन लाभ होगा लेकिन किसी पुरानी देनदारी के चलते कहा सुनी हो सकती है । धैर्य का परिचय दे अन्यथा धन अथवा किसी कीमती सामान के डूबने की सम्भवना है. सुख के ऊपर फिजूल खर्च भी अधिक रहेंगे.

वृषभ राशि- आस-पड़ोसी से वर्चस्व को लेकर टकराव की स्थिति भी बनेगी. वाणी एवं व्यवहार पर नियंत्रण रखे। परिजनों के साथ  गलतफहमी के कारण सामंजस्य बैठाना मुश्किल साबित होगा. कार्य क्षेत्र पर अनैतिक साधनों से कमाने का प्रयास करेंगे इससे धन लाभ आकस्मिक होगा और जरूरत के अनुसार ही. आध्यात्म से जुड़ेंगे. घर मे बीमारी अथवा अन्य कारण से किसी न किसी को शारीरिक कष्ट होने की सम्भवना है.

मिथुन राशि- धार्मिक गतिविधयों में जाने से मानसिक शांति मिलेगी. विदेश अथवा दूर रहने वाले किसी स्वजन से आनंद दायक समाचार मिलगा। विदेश जाने में आ रही बाधा शांत होने से राहत मिलेगी. घर में सुख के साधनो की खरीददारी पर खर्च करेंगे. आर्थिक रूप से भी  दिन शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक कोटा पूरा कर लेंगे. संध्या का समय शारीरिक रूप से थकान अथवा अन्य प्रकार से कष्टदायक रह सकता है फिर भी परिवार का साथ मिलने से मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे.

कर्क राशि- दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है शरीर के साथ मान हानि भी होने की संभावना है हालांकि  परोपकार का शुभ फल भी मिलने की आशा है. कार्य क्षेत्र पर कम व्यवहार होने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा. दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा. सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा. सेहत को लेकर कुछ समय आशंकित रहेंगे.

सिंह राशि- सेहत प्रतिकूल रहेगी पिंडली में अकड़न अथवा शरीर मे निष्क्रियता रह सकती है. घर में व्यर्थ के विवाद रहने से गृहस्थ से भी मन ऊबने लगेगा. कोई आपकी चुगली भी कर सकता है परंतु इसका  व्यक्तित्त्व पर असर नहीं पड़ेगा. प्रातः काल पूर्व में किये गए अनुबंधों से थोड़ा लाभ हो सकता है इसके बाद धन लाभ की इच्छा पूर्ण होने मुश्किल है. परिजनों से विचारो में मतभेद रह सकता है. खाली दिमाग मे कुछ न कुछ विपरीत विचार आते रहेंगे बेहतर है स्वयं की किसी न किसी कार्य मे व्यस्त रखें.

कन्या राशि-घरेलु वातावरण पहले ही अशान्त रहेगा बाहर भी किसी से धन या अन्य विषयों को लेकर बहस हो सकती है. पुर्व नियोजित  पर्यटन की योजना भी बिगड़ सकती है. घर के सदस्य की सेहत आकस्मिक ख़राब होने की संभावना है. आर्थिक लेन देन आज ना करें धन के किसी न किसी रूप में क्षति होने या लंबे समय तक रुकने के योग है. पुराने रुके कार्य असफल होने से धन अटक सकता है. प्रेम-प्रसंगों से दूरी बनाए रखें अन्यथा मायूसी मिलेगी धन की कमी रहेने से महत्त्वपूर्ण योजनाएं लटकेगी.

तुला राशि -काम धंधा अपेक्षा अनुसार रहने से धन लाभ सामान्य से अधिक होगा लेकिन आज प्रलोभन में आकर गलत कार्यो में धन फंस सकता है इसका ध्यान रहे. परिजनों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध जुड़ेंगे अधिक भावनाओ में बहकर सामर्थ्य से अधिक खर्च करने के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. पारलौकिक रहस्यों को जानने में भी रूचि दिखाएँगे.

वृश्चिक राशि-आर्थिक रूप से दोपहर तक का समय ठीक रहेगा इसके बाद धन लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे. परिवार में पैतृक संपत्ति अथवा अन्य कारणों से अहम को लेकर टकराव हो सकता है. यहां विवेक से काम लें कही सुनी बातों में न आये. जिन्हें  आप अपना शत्रु समझेंगे निकट भविष्य में वे ही लोग सहायक बनेंगे. इस बात को ध्यान में रखकर ही व्यवहार करें. निजी व्यवसाय अथवा नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिलने से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे.

धनु राशि- महत्त्वपूर्ण कार्यो को भी दरकीनार करके मौज-शौक में दिन व्यतीत करना अधिक पसंद करेंगे उसी के अनुसार दिनचर्या को बदल लेंगे. कार्य स्थल पर पहले से व्यवस्था करने से निर्धारित योजनाओं में विघ्न नहीं आ पाएंगे.  किसी वरिष्ठ सामाजिक व्यक्ति से भेंट होने से भविष्य के लिए लाभ के द्वार खुलेंगे लेकिन यहां ज्यादा बोलने की आदत परेशानी में डाल सकती है इसका ध्यान रहे. कार्य क्षेत्र अथवा रिश्तेदारी से शुभ समाचार मिलेंगे.   प्रलोभनों से बचें.

मकर राशि- व्यापार अथवा सामाजिक क्षेत्र में धोखा होने की अधिक संभावना है सतर्क रहें. पूर्ण अनुबंध अचानक निरस्त होने से धन की समस्या खड़ी होगी.  षड्यंत्र में फंसने की संभावना है. किसी भी अनैतिक गतिविधि से बचकर रहें. मित्र प्रियजनों के साथ ख़ुशी के पल अचानक गम में बदल सकते है.  सेहत ठीक रहेगी कुछ समय के लिये कमजोरी अथवा ठंड की शिकायत रह सकती है.

कुंभ राशि- कार्य क्षेत्र पर  अधिक ध्यान ना देने पर भी आशा से अधिक लाभ होगा. सामाजिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा मान बढ़ने से गर्वित अनुभव करेंगे. व्यवसाय के सिलसिले से बन रही यात्रा की योजना अचानक बदलने से के दिनों से रुके घरेलू अथवा अन्य आवश्यक कार्य पूर्ण कर सकते है. ख़राब पेट के कारण थोड़ा असहज रहेंगे.

मीन राशि-  काम धंधे की गति धीमी रहने के कारण आर्थिक मामले परेशान करेंगे.  भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है. लंबी यात्रा होने की संभावना है परंतु इससे कोई विशेष प्रयोजन सिद्ध नहीं कर पाएंगे.  किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है कोई भी ऐसा कार्य करने से बचे जिससे प्रतिष्ठा खराब हो. वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811