Let’s travel together.
nagar parisad bareli

नवीन नाटक कोर्ट मार्शल की तैयारियां जोर शोर से जारी

0 54

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल।गत माह फ्लाइंग फैरीज़ नाट्य संस्था द्वारा 45 दिवसिये नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें रंगकर्मीयों को प्रशिक्षण दिया गया उसी नाट्य कार्यशाला से चुने गए रंगकर्मी और नाट्य संस्था के कलाकारों द्वारा नाटक कोर्ट मार्शल तैयार किया जा रहा है जिसमें दिखाई देगी जातिवादी सोच ।

फ्लाइंग फैरीज़ नाट्य संस्था के प्रमुख निर्देशक डॉ. आज़म खान ने बताया की नाट्य संस्था स्वदेश दीपक का लिखा देश का बहुचर्चित नाटक कोर्ट मार्शल की तैयारियां फ्लाइंग फैरीज़ स्टूडियोज़ में कर रही है .

इस नाटक में दिखाया गया है कि एक जवान को उसके अधिकारी जातिवादी सोच के चलते दबाते हैं। उससे घर के काम करवाते हैं । जवान मानसिक और शारीरिक शोषण से तंग आकर अपने दो अधिकारियों पर गोली चला देता है। जवान रामचंदर अपना अपराध स्वीकार भी कर लेता है पर उसका कोर्ट मार्शल किया जाता है। कोर्ट मर्शाल के दौरान रामचंदर को अपमानित करने वाला सैन्य अधिकारी बी.डी.कपूर बुरी तरह बेनकाब होता है और वह आत्महत्या कर लेता है।

भारी बारिश भी नही रोक पा रही है कलाकरों को, रंगकर्म का जुनून ऐसा की कपिल सिंह मंडीदीप से प्रतिदिन आते है और जुनैद ने अपनी जॉब पार्ट टाइम कर दी, रजनीकांत अपनी माता को जो ICU में भर्ती है उनको छोड़कर आते हैं । पूजा सिंह अपने 1 साल के बच्चे को सुलाकर आती हैं । और भी कलाकार है जो भानपुर, सिहोर से आते हैं और ईमानदारी से काम कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811