मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव संग्रामपुर में रहने वाली छात्रा पलक यादव पिता टीकाराम यादव के प्रवेशपत्र में तारीख गलत डाल देने कारण छात्रा पेपर देने से वंचित रह गई है।

पलक यादव और उसके पिता टीकाराम यादव ने बताया कि मेरी पुत्री कक्षा 9 वी में शासकीय पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में पढ़ती है उसकी इस साल अंग्रेजी विषय और सामाजिक विज्ञान के विषय में सप्लीमेंट्री आई थी। पलक साल भर से मेहनत कर परीक्षा देने की तैयारी कर रही थी लेकिन दीवानगंज स्कूल से जो प्रवेश पत्र मिला था उसमें अंग्रेजी पेपर की तारीख 24 जून और सामाजिक विज्ञान के पेपर की तारीख 28 जून डाली गई थी। जबकि सामाजिक विज्ञान का पेपर 26 जून को था। पलक के पिता टीकाराम यादव का कहना है कि दीवानगंज स्कूल की शिक्षिका दुर्गा लोधी द्वारा प्रवेश पत्र में 28 जून को विज्ञान के पेपर की तारीख गलत डाल देने के कारण पलक परीक्षा से वंचित रह गई है। जो प्रवेश पत्र में तारीख डाली हुई थी। उस तारीख पर पलक पेपर देने रायसेन गई तो वहां पर कुछ भी नहीं मिला वहां से जानकारी मिली कि पेपर तो दो दिन पहले 26 जून हो चुका है। तारीख गलत डाल देने के कारण मेरी पुत्री पेपर नहीं दे पाई। पेपर नहीं देने के कारण उसकी पूरी साल बर्बाद हो गई। इसकी जवाबदारी कौन की रहेगी।