Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रायसेन जिले की बंद खदानो से रेत का अवेध खनन कर रहे माफिया,बेखौफ अपराधियों को किसी का डर नही

0 221

जो रेत खदान स्वीकृत नही वहां से 3 खनिज माफिया ट्रेक्टर ट्राली से रेत का अवैध उत्खनन ओर परिवहन कर रहे
कृषि के लिए रजिस्टर्ड ट्रेक्टर ट्राली से रेत का अवैध परिवहन

खनिज विभाग अवैध उतखनन रोकने और परिवहन विभाग ट्रेक्टर ट्राली के कामर्शियल उपयोग पर नही लगा पा रहा पावंदी

रायसेन. जिले में खनिज बिभाग की लाख कोशिश के बाद भी रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जोरो पर चल रहा है खनिज माफ़ियायों को किसी का डर नही है जो रेत खदान स्वीकृत नही वहां से 3 खनिज माफिया ट्रेक्टर ट्राली से रेत का अवैध उत्खनन ओर परिवहन कर रहे है और खनिज बिभाग इस अवेध उत्खनन और परिवहन को रोक नहीं पा रहा है।

खनिज विभाग रेत के अवेध उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं लगा पा रहा है इसलिए अब खनिज विभाग का काम स्थानीय प्रशासन या आम जन या पत्रकार कर रहे जिले में जो खदान ठेके में नही है उसमे से ही रेत

निकाली जा रही हम बात कर रहे है सिवनी रेत खदान की जहां धड़ल्ले से अवैध उत्खनन जोरो पर है।मीडिया को जानकारी लगने पर जब सिवनी खदान पहुचे तो ट्रेक्टर चालक भरी ट्राली छोड़कर भाग गए और कुछ ट्रेक्टर ट्राली लेकर भाग गए दो ट्राली भरी छोड़कर गए खनिज माफियाओं की एसडीएम सन्तोष मुद्गल के आने पर जब्त की ओर बरेली थाने में खड़े करवाये आगे की कार्यवाही के लिए खनिज बिभाग को बुलाया जा रहा है।

सवाल यह उठता है स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बार बार निर्देश के बाद भी आखिर खनिज बिभाग क्यो आँखे बन्द किये बैठा है जिले में अकेली सिवनी खदान ही नही बल्कि सत्रावन,अलीगंज,केतोघान , खदाने अवैध रूप से चल रही है और खनिज निरीक्षक इस और ध्यान नहीं दे रहा है इस कारण इस कार्यवाही को स्थानीय प्रशासन या ग्रामीण करते और करवाते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811