Let’s travel together.

बिहार में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की सरकार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बड़ा बयान

0 54

बिहार में बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है और मैंने पार्टी नेतृत्व से भी कहा है कि बिहार में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बननी चाहिए. चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ अपने दम पर सत्ता में आए और अपने सहयोगियों को भी आगे ले जाए. पार्टी के संगठन को पार्टी में आयातित माल (बाहरी नेता) हमें कभी बर्दाश्त नहीं है.

भागलपुर में बीजेपी नेता ने कहा, इसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से काम पर लग जाना चाहिए. मैं बिना किसी अपेक्षा के इसे बखूबी निभाऊंगा. मुझे लगता है कि हम नीतीश कुमार को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं और आगे भी बढ़ेंगे. चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा. यह फैसला पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व यह तय करेगा. अध्यक्ष पद पर निश्चित रूप से संगठन के मूल का व्यक्ति होना चाहिए. यही मेरी मंशा है.

चुनावी राजनीति से दूर रहने का ऐलान

इसके साथ-साथ चौबे ने यह भी कहा कि वो चुनावी राजनीति से दूर रहेंगे. उन्होंने कहा कि मैं अपना समय सामाजिक कार्यों में समर्पित करूंगा और चुनावी राजनीति से दूर रहूंगा. हालांकि, मैं एक बीजेपी कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहूंगा. मैं बिना किसी पद पर रहे एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए काम करता रहूंगा. मुझे जीवन में सब कुछ मिला है. कार्यकर्ता के रूप में खासकर बिहार में भागलपुर और बक्सर में जो कि हमारे प्राण हैं, इन क्षेत्रों में मैं लगातार और सक्रिय रूप से काम करते रहूंगा.

बिहार में इस वक्त जेडीयू की अगुवाई वाली सरकार

मौजूदा वक्त में बिहार में एनडीए की सरकार है. जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं जबकि बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम हैं. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी से नाता तोड़ते हुए एनडीए में शामिल हो गए थे. पूर्व की सरकार में मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही थे जबकि तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे. सरकार बदलने के बाद अब आरजेडी और कांग्रेस विपक्षी दलों की भूमिका में हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811