Let’s travel together.

ग्रामीणो की शिकायत पर राजस्व अमले ने शमशान घाट की जमीन को अतिक्रमण से कराया मुक्त

0 306

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गीदगढ़ के गांव महुआ खेड़ा के ही निवासी और उसके पुत्रों ने शमशान की भूमि पर कई बरसों से कब्जा कर रखा था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने सरपंच  के साथ सांची तहसील कार्यालय में आवेदन किया। जिस पर नायब तहसीलदार नियति साहू ने शमशान भूमि का सीमांकन का आदेश दिया।

नायब तहसीलदार नियति साहू ने कब्जा के लिए आरआई करंजू लाल व पटवारी और पुलिस बल को शमशान की भूमि को मुक्त करने का आदेश दिया। तब जाकर महुआ खेड़ा शमशान भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। शमशान की भूमि कब्जे से मुक्त होने पर ग्राम वासियों में खुशी की लहर है। सरपंच  एवं ग्रामीणों द्वारा सरकारी विभाग को धन्यवाद दिया गया जिनके द्वारा अतिक्रमण हटाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811