Let’s travel together.

खरगोन में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच युवतियों के साथ संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक

0 229

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कोतवाली पुलिस ने शहर के चौहान की बाड़ी में चल रहे अनतर्राजीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया और 5 युवतियों और 8 युवकों को पकड़ लिया है। इनमें से 4 युवतियां छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर की निवासी हैं। जबकि एक युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पकड़े गए युवकों में से तीन खरगोन और पांच युवक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

युवक छत्तीसगढ़ से युवतियों को देह व्यापार के लिए खरगोन लेकर आते थे। जहां चौहान की बाड़ी जैसे रहवासी क्षेत्र में किराए का मकान लेकर कई दिनों से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस की छापामार कारवाई के दौरान युवकों से शराब और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए खरगोन कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरगोन शहर के चौहान की बाड़ी के रहवासी इलाके में  सैनी के मकान में युवकों द्वारा बाहर से युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

इस दौरान पुलिस ने चार छत्तीसगढ़ की और एक पश्चिम बंगाल की युवती को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लड़कियां नाबालिग हैं। वहीं मौके से खरगोन के तीन और छत्तीसगढ़ के पांच युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। पुलिस द्वारा अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811