Let’s travel together.

एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के तहत जिला भाजपा कार्यालय में जामुन का पेड़ रोपण

0 69

 

-जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान का आह्वान

रायसेन । “एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के अंतर्गत जामुन का पेड़ जिला भाजपा कार्यालय परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ रोपित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि हमारे समाज में माँ के प्रति सम्मान और आदर को भी प्रकट करता है। पेड़ लगाना हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हम सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए।”


इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री किशोर रामानी, जिलाउपाध्यक्ष श्री राकेश तोमर, श्री धीरेन्द्र कुशवाह, मंडल अध्यक्ष श्री लीलाकिशन मीणा, श्री अरविन्द दुवे, श्री नरेन्द्र पटेल, श्री पुष्कर सिंगरोली, श्री जीतू ठाकुर, श्री चुन्नी लाल गौर समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811