रामभरोस विश्वकर्मा,ओबेदुल्लागंज रायसेन
रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के ओबेदुल्लागंज नगर में युवा कांग्रेस द्वारा नीट यूजी पेपर एवं यूजीसी नेट में हुई धांधली एवं घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया।

वही जानकारी देते हुए परेश नागर जिला अध्यक्ष रायसेन ने बताया की नीट की परीक्षा में हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए जिसको लेकर आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला गया और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस अवसर पर विनोद इरपाचे, राजेश खटीक,पवित्तर कौर,विक्रांत राय, हरपाल राजपूत, अशोक गुप्ता,राजू मेहरा,शारिक अली,सुदर्शन लौवंसी पंकज नागरानी,आदि लोग उपस्तिथि रहे