मेष राशि- मन में जबरदस्त आत्मविश्वास रहेगा, जिससे आपको काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आप अपने जीवनसाथी पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
वृषभ राशि- घरेलू जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। छोटे-मोटे खर्चे होंगे। आमदनी ठीक-ठाक रहेगी। काम में आपकी कुशलता अच्छे परिणाम लाएगी।
मिथुन राशि- आमदनी जबरदस्त रहेगी। खर्चे कम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी बात को लेकर आप असमंजस में रहेंगे। निर्णय लेने में आपको परेशानी होगी। काम के सिलसिले में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
कर्क राशि- अपने काम पर ध्यान देंगे जिससे आपको काम से जुड़े अच्छे नतीजे मिलेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। खर्चे भी जारी रहेंगे जिन पर ध्यान देने की जरूरत होगी। घरेलू जीवन बहुत अच्छा चलेगा। आप आपसी सामंजस्य के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में भी रोमांस बना रहेग
सिंह राशि- किस्मत के सहयोग से आपके काम बनने लगेंगे। घरेलू जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रियतम के साथ समय बिताएंगे और अपने दिल की बातें करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी कार्यकुशलता देखने को मिलेगी।
कन्या राशि- मानसिक तनाव रहेगा। अनावश्यक यात्रा के योग बन सकते हैं। इनसे बचना ही बेहतर होगा। अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। काम पर पूरा ध्यान दें। गलती की कोई गुंजाइश न छोड़ें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियाँ आ सकती हैं। शत्रुओं से सावधान रहें।
तुला राशि- जीवनसाथी पर ध्यान देंगे। उनसे बात करेंगे और घर के मामलों के बारे में सोचेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। कारोबार में तेजी रहेगी। कुछ खर्चे अचानक सामने आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि – मानसिक तनाव बढ़ेगा, खर्चे बढ़ेंगे, किसी बात की चिंता ना करें, काम के सिलसिले में भी दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधान रहें, गृहस्थ जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा, रिश्ते में आकर्षण रहेगा, प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे, परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत खराब हो सकती है।
धनु राशि- अपनी रचनात्मकता से अपने का दिल जीतने में सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण हो सकता है क्योंकि बेवजह की बातें आपके रिश्ते में खटास पैदा करेंगी। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में भी तेजी रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मकर राशि – अपने काम को भी महत्व देंगे। दोनों जगह संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा। विरोधियों से कुछ परेशानी होगी लेकिन उनका समाधान भी ढूंढ लेंगे, इसलिए आज का आप बहुत अच्छे तरीके से बिताएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज खूबसूरत पलों का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।
कुंभ राशि – कहीं घूमने जाने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में छोटों पर ध्यान देंगे। उनकी जरूरतों को समझेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। घरेलू जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
मीन राशि – आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। घरेलू जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। अपने रिश्ते में मजबूत बने रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको काफी अच्छे नतीजे मिलेंगे।