शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रायसेन जिले के बेगमगंज में वन माफिया जंगलों को काटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं वन विभाग द्वारा उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाकर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई से वन माफियाओं के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं।
मुखबिर् र्की सूचना पर मडिया और सुनेहरा के बीच मोटरसाइकिल से लाई जा रही अवैध सागौन को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली हालांकि लकड़ी चोर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है।
लकड़ी चोर जो मोटरसाइकिल छोड़कर भागे हैं उसका क्रमांक एमपी 04 एन एच1872 हीरो होंडा कंपनी की पेंशन प्लस है।करीब 30 हजार रुपए की लकड़ी वन विभाग की टीम ने जप्त की है।वन अधिकारी अरविंद अहिरवार के मार्गदर्शन में नाकेदार विकास साहू, सद्दाम खान, प्रदीप लोधी वनपाल की टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।