Let’s travel together.

गढ़ी में हुई शांति समिति की बैठक आपसी सदभाव भाई चारे से मनाएं ईद- उल-अज़हा का त्यौहार

0 101

रायसेन। ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी में गुरुवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ आगामी ईद-उल-अज़हा के त्यौहार को लेकर ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती पल्लवी वैध की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई उन्होंने कहां कि ईद-उल-अज़हा के त्यौहार को शांति सद्भाव एकता के साथ मनाने पर चर्चा हुई ईद की नमाज़ो के समय पर चर्चा हुई।
क़ुर्बानी करने के बाद साफ़ सफ़ाई का ध्यान रखें थाना प्रभारी महेश टांडेकर ने संबोधित करते हुए विस्तार से चर्चा की उन्होंने सभी समाजों के लोगों से मिलजुल कर आपसी भाईचारे से सभी मज़हबो के लोग शांति भाई चारे से रहे ऐसा कोई काम न करें जिससे हमारे सम्बंधों में दूरियां पैदा हो अपने इलाक़े को शांति का टापू बनाए,बैठक में तहसीलदार रामजी लाल वर्मा, सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, एसआई गुलाब लकड़ा, बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष ख़ालिद मंसूरी, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, डाक्टर केके सोनी, समाज सेवी मोहन जाटव, ओंकार कुश्वाह, सदर जामा मस्जिद वसीम टेलर, नवाब कुरैशी छोटे,राजू चौरसिया, पटवारी नन्दकिशोर अहिरवार, सचिव अभय सिंह गुर्जर, गुड्डू रिज़वान, राजा मंसूरी,नितिन महेश्वरी, सहित पुलिस अमला एवं अन्य लोग बैठक में मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811