Let’s travel together.

प्रभास ने एक झटके में तोड़ दिया राम चरण और जूनियर NTR का ये बड़ा रिकॉर्ड

0 57

प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें VFX का तगड़ा यूज किया गया है. हाल ही में फिल्ममेकर्स ने इसका ट्रेलर भी जारी किया था, जो एक्शन से और विजुअल इफेक्ट से भरपूर था. फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ये इंडिया की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है, जिसका बजट 600 करोड़ है. फिल्ममेकर्स दावा कर रहे हैं कि ये फिल्म हर मामले में बाकी फिल्मों को मात दे देगी. ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन फिलहाल इसने एडवांस बुकिंग के मामले में राम चरण और जूनियर एनटीआर की ‘RRR’ को नॉर्थ अमेरिका में पीछे छोड़ दिया है.

‘कल्कि 2898 एडी’ की फ़ॉरेन में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. नॉर्थ अमेरिका में इसकी तगड़ी एडवांस बुकिंग चल रही है. ‘कल्कि 2898 एडी’ ने एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिया है. फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग के साथ एक नया रिकॉर्ड कायम किया. इसने प्री-सेल में एसएस राजामौली की ‘RRR’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

इस मामले में छोड़ा पीछे

राम चरण और जूनियर एनटीआर की ‘RRR’ नॉर्थ अमेरिका में भारत की सबसे तेजी से एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बनी थी. इसने एडवांस बुकिंग से 8.34 करोड़ का आंकड़ा सबसे कम दिनों में पार किया था. अब प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ ने और भी कम समय में इस आंकड़े को पार करके ‘RRR’ को पछाड़ दिया है. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘कल्कि’ नॉर्थ अमेरिका में 16.7 करोड़ की एडवांस बुकिंग अपनी रिलीज से पहले ही कर लेगी.

पहले तोड़ा था सलार का रिकॉर्ड

‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. उससे पहले ही ये एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. पहले इसने ‘सलार’ का रिकॉर्ड तोड़ा था. जहां ‘सलार’ के राइट्स आंध्र-प्रदेश और तेलेंगाना में 130 करोड़ में बिके थे. वहीं ‘कल्कि 2898 एडी’ के राइट्स 160 करोड़ से भी ज्यादा में बिके. इसमें बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी समेत और भी स्टार नजर आने वाले हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811