Let’s travel together.

नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्तों से करवाया गैंग रेप, धर्म बदलने का दबाव… लव जिहाद के केस में 3 गिरफ्तार

0 56

इंदौर। 24 वर्षीय युवती ने पति सहित छह लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि खजराना निवासी शाहिद ने राज (हिंदू) के नाम से दोस्ती की और शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली। बेटा होने पर आरोपित ने कहा कि तुम्हें मतांतरण करना होगा। उसने नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्तों से भी दुष्कर्म करवाया है।

शादी के बाद हिंदू बनने का कहता था

 

 

मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, युवती वर्ष 2019 में एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। आरोपित शाहिद से इसी दौरान परिचय हुआ था। उसने पहचान छुपाई और युवती के साथ संबंध बना लिए। असलियत सामने आने पर शाहिद ने कहा कि शादी के बाद वह हिंदू बनेगा। शादी के बाद वह पीड़िता पर ही मतांतरण का दबाव बनाने लगा।

पति और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म

 

 

 

आरोपित नौकरी के लिए कतर चला गया। सास और ननद द्वारा प्रताड़ित करने पर युवती कनाड़िया रोड पर रहने लगी। आरोप है कि एक वर्ष पूर्व शाहिद दोस्त फैजल, नौमान के साथ आया और तीनों ने दुष्कर्म किया। आरोपितों ने बच्चे को छीनकर ले जाने की कोशिश भी की।

टीआइ केपी यादव के मुताबिक, 28 मई को सास और ननद मिलने के बहाने आई और बच्चे को कब्जे में कर परिचित वसीम के साथ रूम में बंद कर दिया। वसीम ने भी दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़िता ने हिंदू संगठन की मदद ली और कनाड़िया थाने में केस दर्ज करवाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811