मेष राशि –सुख संपत्ति में भी इजाफा होगा और कारोबार में आपकी कोई डील यदि लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह भी पूरी हो सकती है। आपके मनमाने व्यवहार के कारण कुछ समस्या आ सकती है। आप किसी के मामले में ज्यादा ना बोले, नहीं तो इसका असर आपके कामों पर भी पड़ सकता है। परिवार में आप यदि किसी को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उस पर खरे उतरेंगे और राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ राशि – कारोबार में अपनी कमाई को बढ़ाने की ओर ध्यान देना होगा। आप किसी को धन उधार ना दे। माताजी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में कोई किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को आज कहीं आवेदन करने का मौका मिल सकता है। सेहत संबंधित समस्या आपको परेशान करेगी, जिससे आप डाक्टरी परामर्श लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि – किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। बिजनेस में आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आप किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
कर्क राशि – शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा काम मिल सकता है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने की पूरी संभावना है और आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों की बातों पर गौर करना होगा, नहीं तो उनसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको किसी निवेश में दिल खोलकर धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बनाएंगे
सिंह राशि – किसी से कोई वादा करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा और आपको भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप यदि अपने परिवार के सदस्यों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिलती दिख रही है।
कन्या राशि –का कोई गलत निर्णय आपको परेशान कर सकता है, क्योंकि आप कुछ कामों को लेकर अपनी मर्जी चलाएंगे, जिस कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न ले। कोई कानूनी मामला सुलझ सकता है, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत के बाद जीत मिलने की संभावना है।
तुला राशि – छुटपुट लाभ के अवसरों पर ध्यान देना होगा और आप अपने समय का सदुपयोग करें। बिजनेस में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मैं थोड़ा चिंतित हूं क्योंकि आप बहुत घूमते हैं। आपको अजीब गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। आपको और आपके जीवनसाथी को अपने परिवार के लिए समय निकालना चाहिए।
वृश्चिक राशि – निर्णय लेने की आपकी क्षमता से आपको लाभ होगा। आपको अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए और यदि परिवार के बड़े सदस्यों के बीच किसी विषय पर कोई विवाद हो तो उन्हें चुप करा देना चाहिए। आपको अपने आसपास रहने वाले शत्रुओं पर ध्यान देना होगा।
धनु राशि- लेन-देन की समस्याओं के प्रति सावधान रहें। आप नई नौकरी लेने में व्यस्त रहेंगे इसलिए आपको अपनी पिछली नौकरी पर कम ध्यान देना होगा और अपने खर्चों के बारे में भी सावधानी से सोचना होगा। अगर आप लंबे समय से बदन दर्द से परेशान हैं तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पारिवारिक मुद्दों को बाहरी लोगों के सामने न लाएँ। कार्यक्षेत्र में आपसे गलतियाँ हो सकती हैं।
मकर राशि –कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी है तो वह पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, मौज-मस्ती करेंगे और पारिवारिक समस्याओं को भी मिलकर सुलझा लेंगे। नौकरी चाहने वालों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आप कोई बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। आपकी अपने भाई-बहनों के साथ अच्छी बनती है और छात्र नई चीजें सीखते हैं, जिससे उन्हें शिक्षा में आने वाली चुनौतियों से आसानी से पार पाने में मदद मिलती है।
कुंभ राशि- आपको किसी को सलाह देने से पहले बहुत सावधान रहना चाहिए। संतान के विकास में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। आय बढ़ाने वाले स्रोतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। रोमांटिक जीवन जीने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक महसूस करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
मीन राशि – जीवन में कुछ चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन आप उन पर सफलतापूर्वक काबू पा लेंगे और अपनी खुशहाली बढ़ाएंगे। आप पिकनिक आदि की योजना बना सकते हैं। अपने प्रियजनों के साथ आपको पूर्ण सुख सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने परिवार वालों से मदद मांगेंगे तो आपको मदद आसानी से मिल जाएगी। यदि आपने पहले से ही सिस्टम में निवेश किया है, तो आपको इससे अच्छा रिटर्न मिलेगा।