आश्वासन के बाद कम पर लौटे कुछ मजदूर
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज के पास जमुनिया खेजड़ा स्थित वेलस्पन फैक्ट्री के 100 से ज्यादा वर्करों ने मंगलवार सुबह वेतन काम मिलने के कारण काम बंद कर दिया। जिससे दो से तीन घंटे तक वेलस्पन फैक्ट्री का काम बंद रहा।

वहीं वर्करों का आरोप है कि पहले उन्हें 750 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जाता था। मगर इस महीने 450 रूपए से 480 रूपए के आसपास वेतन मिला है। जिससे वे काफी नाराज हैं, वहीं फैक्ट्री मैनेजमेंट के द्वारा वर्करों को आश्वासन दिया है कि एक हफ्ते के अंदर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वेतन कितना मिलना है, इसके बाद कुछ वर्कर काम पर लौटे तो कुछ घर वापस घर लौट गए।