Let’s travel together.

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली की किलेबंदी, जानें किन-किन चीजों पर लगी रोक

0 54

दिल्ली में मोदी सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं. कल यानी रविवार को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसको लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है. नौ और 10 जून को दिल्ली में धारा 144 लागू की जाएगी. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां तैनात होंगी. NSG कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर की तैनाती होगी. शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. शहर के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लेरिजेस और ओबेरॉय जैसे होटलों को पहले ही सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है.

‘हाई अलर्ट’ पर राष्ट्रीय राजधानी, 3 लेयर की सुरक्षा

अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के सदस्य देशों की गणमान्य हस्तियों को आमंत्रित किए जाने के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी ‘हाई अलर्ट’ पर रहेगी. समारोह के दिन दिल्ली पुलिस के स्वाट और एनएसजी के कमांडो राष्ट्रपति भवन एवं विभिन्न अहम स्थानों के आसपास तैनात रहेंगे. शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली में थ्री टियर सिक्योरिटी (तीन लेयर की) रहेगी.

समारोह में इन देशों के नेता हो सकते हैं शामिल

भारत ने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू , भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल रामखेलावन को आमंत्रित किया है. नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे. दहल रविवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे.

नरेंद्र मोदी चुने गए NDA संसदीय दल के नेता

बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है. 4 जून को नतीजे घोषित होने के बाद शुक्रवार (7 जून) को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम पद के लिए मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा था. इस प्रस्ताव पर एनडीए घटक दल के सभी नेताओं ने अपनी सहमति जताई.

NDA ने 292 सीटों पर दर्ज की जीत, BJP को 240

इसके बाद मोदी ने राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके बाद राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को 9 जून को सरकार बनाने का न्योता दिया. रविवार की शाम सवा सात बजे मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. लोकसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को 292 सीटें जबकि INDIA गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं. इसमें से बीजेपी को 240 और कांग्रेस के खाते में 99 सीटें गई हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |     असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरूद्ध विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान- 17 पर कार्यवाही     |     एफसीआई गोदाम से धान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811