रायसेन में भीषण गर्मी की वजह से जन जीवन हुआ प्रभावित जिला महामारी अधिकारी ने की अपील सतर्कता बरते की जरूरत
रायसेन । जिला मुख्यालय सहित जिले में भीषण गर्मी के चलते लोगों की सेहत पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। जिले में लगातार तापमान बढऩे की वजह से लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हो रही है। वहीं रायसेन के बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

जिला महामारी अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह चौहान ने जिले के नागरिकों से गर्मी के इस मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया की अधिक तापमान होने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी जूस एवं नारियल पानी पिए। खान पान ध्यान जरूर रखें।