Let’s travel together.
nagar parisad bareli

उच्च न्यायालय ने रायसेन जिला पंचायत के बार्ड क्रमांक 3 के  निर्वाचन को रिक्त करने के फैसले पर आगामी सुनवाई तक दिया स्थगन आदेश

0 53

रायसेन।उच्च न्यायालय जबलपुर ने रायसेन जिला पंचायत के बार्ड क्रमांक 3 के  निर्वाचन को शून्य कर रिक्त करने के फैसले पर  आगामी सुनवाई तक स्थगन आदेश दिया हे।इस बार्ड से राजेंद्र बघेल  निर्वाचित हुए थे।इसी चुनाव को लेकर राकेश चौकसे ने याचिका दायर की थी।याचिका में राजेंद्र बघेल के जाति को लेकर आपत्ति की गई थी।राजेंद्र बघेल ने स्वयं को पिछडी जाति का होने का शपथ पत्र दिया था।जबकि बघेल जाति सामान्य बर्ग मे आती हे। लेकिन बघेल न्यायालय में जाति सम्बन्धी प्रमाणपत्र प्रस्तुत नही कर पाए थे।इस कारण बार्ड 3 का चुनाव न्यायालय ने रिक्त घोषित किया था।और राजेंद्र बघेल् की सदस्य्ता समाप्त कर दी गई थी।इसके विरुद्ध राजेंद्र बघेल न्यायालय की शरण मे गये और उन्हे स्थगन मिल गया।

माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के प्रकरण क्रमांक डब्ल्यूपी 17520/2022 अंतर्गत श्री राकेश चौकसे विरूद्ध मध्यप्रदेश शासन व अन्य में पारित आदेश दिनांक 09 मई 2024 में जिला पंचायत रायसेन के वार्ड क्रमांक-3 के जिला पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र बघेल की सदस्यता समाप्त किए जाने से जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-3 को कार्यालयीन आदेश क्रमांक/2221/पंचा.प्रको./जि.प./2024 दिनांक 16 मई 2024 से रिक्त घोषित किया गया था। माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक डब्ल्यूपी 17520/2022 में पारित आदेश दिनांक 09 मई 2024 पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा डब्ल्यूए 1218/2024 में दिनांक 29 मई 2024 को पारित आदेश अनुसार उक्त प्रकरण पर आगामी सुनवाई तक स्थगन दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811