Let’s travel together.

बिहार: आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, गांववालों ने बोला हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

0 59

बिहार-बंगाल सीमा से सटे रामपुर विलायतीबाडी में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर गांववालों ने हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया. हमले में किशनगंज पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका सदर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

बीते 15 मई को सदर थाना क्षेत्र के गाछपाड़ा के पास ड्राइवर को अगवा कर मक्का लदे ट्रैक्टर की लूट हुई थी. सदर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. शुक्रवार को पुलिस टीम मामले में आरोपी नूर आलम का पीछा करते हुए दौला पंचायत पहुंची. वहां से पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. लेकिन उसके परिजन और ग्रामीण हाईवे पर पहुंच गए और पुलिस के वाहन पर पथराव करने लगे.

ग्रामीणों के हमले के बाद किशनगंज पुलिस की टीम किसी तरह वहां से बचकर निकली. किशनगंज पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस का पिस्टल छीनने की कोशिश की.पथराव में किशनगंज थाना की टीम घायल हो गई. घायलों में सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, अंकित कुमार और तकनीकी सेल के इरफान शामिल हैं.दालखोला एसडीपीओ रतींद्र नाथ विश्वास ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ने भी की जवाबी फायरिंग

पुलिस पर जब ग्रामीणों ने हमला किया तो पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग कर दी. स्थानीय निवासी ने बताया कि पुलिस की गोली से दो ग्रामीण भी घायल हो गए. घायल ग्रामीणों का इलाज चाकुलिया में चल रहा है. किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि दो राउंड फायरिंग पुलिस की ओर से की गई थी. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811