यशवंत सराठे बरेली रायसेन
अहिरवार समाज संघ तथा AAAP संघ मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में महाकरुणिक सम्यक बुद्ध की जयंती का आयोजन दिनांक 23 मई 2024 को त्रिगुण वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर भीमराव अंबेडकर भवन बरेली में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिरवार समाज संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा लाचार मजबूर कोम के मसीहा डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी द्वारा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के प्रभारी श्री हनुमत सिंह बौद्ध साहब एवं ओबीसी महासभा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट तुलसीराम पटेल साहब रहे।
बुद्ध के सभी अनुयायियों ने बुद्ध वंदना तथा पंचशील का अनुकरण करते हुए करुणामई भाव व्यक्त किए।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सूर्यवंशी जी ने बताया कि बुद्ध युद्ध के खिलाफ हैं। जहां-जहां बौद्ध है वहां पर युद्ध नहीं है। भारत का संविधान बुद्ध के समता, स्वतंत्रता तथा बंधुता के सिद्धांत पर लिखा गया है इसलिए दुनिया में भारत का संविधान सर्वश्रेष्ठ है। जो देश बुद्ध के आदर्शों पर चले वह आज विकसित राष्ट्र हैं।

मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार श्री बौद्ध जी ने बताया कि सम्यक बुद्ध कहते हैं कि इंसान के दुखों का कारण तीव्र तृष्णा है। इससे मोह, लोभ, क्रोध, ईर्ष्या, अभिमान आदि विकार बढ़ते हैं और इंसान दुखी होता जाता है। हालांकि प्रत्येक इंसान सुखी रहना चाहता है किंतु रास्ता दुख का अपनाता है। सुख का रास्ता शांति से गुजरता है सुख साधन संपदा और शिक्षा में नहीं है बल्कि शांति के बाद ही सुख की उपलब्धि होती है।अतिथि श्री तुलसीराम पटेल साहब ने बताया कि घर-घर संविधान होना चाहिए जिससे शिक्षित एवं नशा मुक्त समाज बन सके।
कार्यक्रम में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने वाले सभी पत्रकार बंधुओ को मोमेंटो एवं कलम देकर सम्मानित किया।
संघ एवं समाज के विभिन्न क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के प्रांतीय संगठक श्री एम एल बघेल जी द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में सुजाता की खीर का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से त्याग की प्रतिमूर्ति श्रीमती अमन लता सूर्यवंशी जी, प्रदेश लीगल सेल प्रभारी एडवोकेट अनीता सिंह छावई , प्रांतीय संगठक श्री एम एल बघेल ,बाड़ी नगर अध्यक्ष श्री विश्राम सिंह सांगा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव तथा सृष्टि हॉस्पिटल संचालक डॉ राजकुमार सूर्यवंशी, रिटायर्ड डीएफओ ओ पी कौशिक, रविदास सेवा समिति नरसिंहपुर अध्यक्ष एवं रिटायर्ड टी आई आरपी चौधरी
समाजसेवी एडवोकेट एन एस गौतम , , जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद चौधरी, समाजसेवी एमडी बायोटेक श्याम सिंह चौहान, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षा श्रीमती गीता बघेल, जिला प्रभारी श्री सी एल बम्होरया, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला प्रभारी श्री कमलेश कुमार अहिरवार, संभाग प्रदीप कुमार अहिरवार, नेताजी श्री गणेश राम चौधरी, जिला अध्यक्षा श्रीमती सविता अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष श्री बालाराम अहिरवार, जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी श्री मंगल सिंह चौधरी,युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार, जिला संयुक्त सचिव रघुवीर सिह अहिरवार, बकतरा से समाजसेवी श्री नारायण सिंह अहिरवार, समाजसेवी श्री राम गोपाल अहिरवार, तहसील अध्यक्ष खुमान सिंह बंशकार, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा बौद्ध, जिला संगठक श्रीमती भागवती अहिरवार, श्री माधव सिंह परिहार ,बरेली नगर परिषद से लखनलाल गोयल, डॉ सी एस गोलिया, नारायण सिंह दिवाकर, हरनाम सिंह मंडरे आदि अनुयाई मातृशक्ति सहित एकत्रित हुए।