Let’s travel together.

दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज तिवारी

0 50

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमला को लेकर प्रतिक्रिया दी है. मनोज तिवारी ने  बातचीत करते हुए कहा कि पहले तो मैं इस घटना की निंदा करता हूं. जिन लोगों ने ऐसे किया में उनका सपोर्ट नहीं करता हूं. ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन जिसने इस घटना को अंजाम दिया उसे पटक-पटक कर मारना, उसका सिर फोड़ देना ये भी सही नहीं है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं. फिर भी मैं लोगों से अपील करता हूं कि कानून अपने हाथ में लेने से बचें.

बता दें कि शुक्रवार को न्यू उस्मानपुर इलाके में आप कार्यालय के बाहर कन्हैया कुमार पर उस समय हमला हुआ, जब वह स्थानीय पार्षद छाया शर्मा के साथ पार्टी की बैठक के बाद बाहर आ रहे थे. इसे लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है.

पीएम मोदी ने दिल्ली वासियों को दी नई गारंटी

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस तो पहले ही खत्म हो चुकी है. उसके अध्यक्ष लवली तो आज मंच पर बैठे हुए थे. उसके बाद क्या बचा? पीएम मोदी ने इंडी एलाइंस का पोल पट्टी दिल्ली के लोगों के सामने खोल कर रख दिया.

मनोज तिवारी ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली का चुनाव एक तरफा कर दिया है. पीएम मोदी ने दिल्ली वासियों को आज नई गारंटी दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सौर योजना के तहत 300 यूनिट बिजली दिल्ली वालों को फ्री दी जाएगी. सोलर प्लेट लगाने के लिए सरकार 75 हजार रुपए देगी.

केजरीवाल पर मनोज तिवारी ने बोला हमला

स्वाति मालीवाल मामले पर मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल महिलाओं को पीटने का लाइसेंस चाहते हैं. वो चाहते हैं कि उन्हें महिलाओं को पीटने क्यों नहीं दिया जा रहा है? जो महिला सीएम हाउस में पिटी है वो ‘आप’ की सांसद है, लेकिन हमारे लिए महिला है.

उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि अरविंद केजरीवाल एक्सपोज हो चुके हैं. उनके मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है. अब तक वो सिर्फ भ्रष्टाचारी थे, लेकिन महिला की पिटाई करने वाले के पक्ष में खड़े होने से उनका चारित्रिक पतन हो चुका है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811