Let’s travel together.

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी का निधन

0 67

बिहार । पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन हो गया।वह विहार की राजनीति में भाजपा के कद्दावर नेता थे।श्री मोदी कैंसर रोग से पीड़ित थे।

सुशील कुमार मोदी ने पटना साइंस कॉलेज से बॉटनी विषय से ग्रेजुएशन किया था. वह पहली बार 1990 में बिहार विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे. इसके बाद 1995 और 2000 में भी विधायक चुने गए. वह लगातार तीन बार विधायक रहे.सुशील कुमार मोदी का तीन दशक लंबा राजनीतिक करियर रहा है. इस दौरान वह विधायक, एमएलसी, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद भी रहे. बिहार सरकार में वित्त मंत्री तक का पद संभाला. वह दो बार बिहार के डिप्टी सीएम रहे. पहली बार 2005 से 2013 तक और दूसरी बार 2017 से 2020 तक डिप्टी सीएम का पद संभाला.

नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उनका इलाज चल रहा था. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी इस बीमारी का खुलासा सोशल मीडिया पर खुलासा किया था. मंगलवार की सुबह पटना स्थित आवास पर उनका पार्थिव शरीर लाया जायेगा. सुशील मोदी के निधन के बाद बिहार के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौर गई है.

श्री मोदी के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811