लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान के तहत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की आज 96 सीटों पर मतदान
देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है. इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर 17 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं. चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की 40 में से पांच सीटों, झारखंड की 14 में से चार सीटों, मध्य प्रदेश की 29 में से आठ सीटों, महाराष्ट्र की 48 में से 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है.
लोकसभा चुनाव के चौथे दौर में मतदान के तहत आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की आज 96 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. आज जिन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी उनमें अधीर रंजन,गिरिराज सिंह, अखिलेश यादव और ओवैसी जैसे दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी.