Let’s travel together.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग में ऑनलाइन भर्ती! अमेरिका से भारत में शूटर्स और स्लीपर सेल्स किए जा रहे हायर

0 47

महाराष्ट्र के मुंबई में करीब एक महीने पहले अभिनेता सलमान खा के घर पर फायरिंग हुई थी. दो हमलावरों ने उनके घर पर फायरिंग की और भाग गये. जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने हमले की जिम्मेदारी ली. अब इसी अनमोल बिश्नोई को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. पता चला है कि सलमान खान के बंगले पर फायरिंग करवाने वाला गैंगस्टर अमेरिका में बैठकर ऑनलाइन शूटरों की भर्ती कर रहा है.

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग ने शूटरों की नई स्लीपर सेल बनाई है. लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की भर्ती कर रहा है. बिश्नोई गैंग ने बिहार में सैकड़ों शूटरों की भर्ती की है. एक अखबार के मुताबिक, सलमान खान के घर पर हमला करवाने वाले अनमोल बिश्नोई की बिहार के एक लड़के से चैट सामने आई है. इसमें अमेरिका में बैठे अनमोल बिश्नोई ने बिहार के युवक को स्लीपर सेल बनने के लिए कहा है. उसकी बात न मानने पर धमकी भी दी है. कहा कि तुम्हें हमारे लिए किसी को गोली मारनी होगी.

बता दें, पंजाब, हरियाणा ही नहीं पूरे भारत में बिश्नोई गैंग ने शूटरों का नेटवर्क तैयार कर लिया है. बुधवार को ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई राज्यों (बिहार, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब) में छापेमारी कर बिश्नोई-गोल्डी बरार गैंग के पैन इंडिया मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावर बिहार के रहने वाले थे. सूत्रों के मुताबिक, 2023 से ही बिहार पुलिस ने नेपाल की सीमा से लगे पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में बिश्नोई गिरोह से जुड़े कई नेटवर्क का भंडाफोड़ करना शुरू कर दिया था. यह खुलासा होने के बाद कि अंडरवर्ल्ड की बी कंपनी में ऑनलाइन भर्ती की गई है, पुलिस अब और सक्रिय हो गई है.

फायरिंग का मास्टरमाइंड है अनमोल बिश्नोई

दरअसल, सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. पुलिस की जांच में भी उसकी संलिप्तता सामने आई. इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामित किया गया है. लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है और अक्सर अमेरिका आता रहता है. हालांकि, जिस फेसबुक पोस्ट के जरिए उसने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है, उससे पता चला है कि उसका आईपी एड्रेस पुर्तगाल का है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811