Let’s travel together.

आंधी-बारिश…दिल्ली-NCR में बदला मौसम, UP के 62 जिलों में अलर्ट; जानें 4 राज्यों का वेदर

0 52

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में शुक्रवार रात को तेज आंधी और बारिश होने से मौसम में बदलाव आया है. आंधी और बारिश के बीच दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कमी आई है. वहीं शनिवार सुबह भी गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम समेत सभी इलाकों में हल्की रफ्तार की हवाएं महसूस की जा रही हैं.

दिल्ली एनसीआर में बारिश और आंधी की वजह से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार बारिश और आंधी का यह सिलसिला अगले 2 दिन तक और जारी रहने के आसार हैं. हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री तक रह सकता है.

दिल्ली के अलावा इन राज्यों में अलर्ट

दिल्ली एनसीआर के अलावा मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में आया यह बदलाव हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी अपना असर दिखाएगा. इन राज्यों में भी कई इलाकों में आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं. आईएमडी के मुताबिक मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक बारिश का मौसम रह सकता है.

62 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 11 मई को भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी चलने के आसार हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियों को अच्छी तरह से बंद रखने की अपील की है. पश्चिमी यूपी में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं वहीं पूर्वी यूपी में इनकी रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी. कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, समेत 62 जिलों में आंधी का अलर्ट है.

बाकी देश में मौसम

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान नॉर्थ ईस्ट, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों के साथ केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. यहां बिजली गिरने के साथ आंधी के आसार भी बन रहे हैं. जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811