Let’s travel together.

मेला प्राधिकरण ने दुकानदारों से कहा- आ जाइए, मतदान हो गया

0 79

ग्वालियर: मतदान के बाद समर नाइट मेला शुरू कराने की कवायद मेला प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। दुकानदारों को फोन लगाकर प्राधिकरण बुलाने की कोशिश कर रहा है। फोन लगाकर दुकानदारों से कहा जा रहा है अब तो आ जाइये, मतदान हो चुका है। करीब आधा सैंकड़ा से अधिक दुकानदारों से प्राधिकरण ने संपर्क साधा है।

दुकानदारों ने जल्द मेला पहुंचकर दुकान लगाने की बात कही है। बता दें कि एक सैंकड़ा से अधिक दुकानदारों ने मेले में दुकान लगाने के लिए पंजीयन कराए हैं जिनको प्राधिकरण ने दुकानों का आवंटन कर दिया है। एक मई से समर नाइट मेला शुरू होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते दुकानदार नहीं पहुंचे। प्राधिकरण के साथ सैलानी दुकानदारों के आने का इंतजार कर रहे हैं। समर नाइट मेले में छह झूला संचालकों को जमीन का आवंटन किया गया है। झूले लगने का काम शुरू हो चुका है। नाव झूला लगभग कस चुका है। साथ ही अन्य झूलों को कसने का काम चल रहा है। एक दो दुकानदार ही मेले में पहुंचे हैं, शेष को बुलाने के लिए प्राधिकरण संपर्क साध रहा है। दो टमटम से होगा प्रचार-प्रचार: समर नाइट मेला का प्रचार प्रसार के लिए मेला प्राधिकरण ने दो टमटम बाजार में घुमाएगा। इससे लोगों को पता चल सके कि शाम के समय मेला परिसर में समर नाइट मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में झूले, खाने पीने से लेकर कपड़े, खिलौने, कास्मेटिक आदि की दुकानें भी सजाई जाएंगी।

 

मेले में पहुंचने वाले सैलानियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था प्राधिकरण करेगा। इसके लिए मेला परिसर में विभिन्न छत्री पर आधा दर्जन से अधिक मटके रखे जाएंगे। इसके साथ ही कुछ स्थान पर प्याऊ लगाई जाएगी ताकि मेला आने वाले सैलानियों को पानी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।

दुकानदारों को फोन कर मेले में जल्द आने को कहा जा रहा है। आधा सैंकड़ा से अधिक दुकानदारों को फोन किए गए हैं। मेले के प्रचार-प्रसार के लिए दो टमटम शहर में चलाएंगे। जिससे लोगों को मेले की जानकारी लग सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811