बस में आग लगने के कारण जल गई आज साम्रग्री
भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल में चार मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने आदेश जारी किए हैं. इन मतदान केंद्रों की सामग्री बस में आग लगने के कारण जल गई थी. बस में 6 मतदान केन्द्रों की सामग्री थी, जिसमें 2 मतदान केंद्र की सामग्री सुरक्षित बची थी. इस संबंध में चुनाव आयोग ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है.
बैतूल के मुलताई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 275-राजापुर, 276 डूडर रैयत, 279-कुंदा रैयत और मतदान केंद्र क्रमांक 280-चिखलीमाल में 10 मई को दोबारा मतदान होगा.भौतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखने के बाद चार मतदान केंद्रों पर 7 मई मंगलवार को मतदान हुआ था, जिसे शून्य माना जाता है और 10 मई, 2024 शुक्रवार को पुनर्मतदान किया जाएगा.
बैतूल लोकसभा की बैतूल तहसील के चार मतदान केंद्रो पर अव 10 मई को पुनः मतदान होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी आज अधिसूचना जारी कर दी हे।
मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने लोकसभा चुनाव 2024 के तहत अधिसूचना जारी की हे। अधिसूचना के अनुसारलोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत 29-बैतूल लोकसभा क्षेत्र के 04 मतदान केन्द्रों पर दिनांक 10 मई 2024 (शुक्रवार) को पुनर्मतदान कराया जाना है। बैतूल जिले की विधानसभा क्षेत्र क 129- मुलताई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 275-राजापुर, 276-डुडर रैयत, 279-कुंडा रैयत, 280-चिकलीमल के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिए दिनांक 10 मई 2024 (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश का दिन होगा।