Let’s travel together.

गुजरात: गांव से हटा स्कूल तो नाराज लोगों ने किया मतदान बहिष्कार, 318 में बस एक ने दिया वोट

0 48

मंगलवार सात मई को 12 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण का मतदान हुआ. इस चरण में 1331 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है. गुजरात के 25 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ. इसके साथ ही पांच विधानसभा पर उपचुनाव भी कराया गया है. सात मई को हुए चुनाव में धंदुका तालुका के रतनपर गांव में लोगों ने मतदान का सामूहिक बहिष्कार किया. यहां मतदान के लिए निर्धारित समय में सिर्फ एक मतदाता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. जबकि इस मतदान केंद्र पर 318 मतदाता रजिस्टर्ड हैं. ग्रामीणों ने यहां स्कूल खोलने की मांग के साथ मतदान का बहिष्कार किया.

दरअसल कुछ महीनों पहले इस गांव में स्थित स्कूल को पड़ोस के गांव में स्थानांतरित कर दिया गया है. गांव से स्कूल हटाए जाने से ग्रामीण नाराज हैं और उन्होंने यहां दोबारा स्कूल खोलने की मांग की और मांग पूरा नहीं होने पर लोकसभा चुनाव मेम मतदान का बहिष्कार किया.

लोगों को समझाने की कोशिश भी नाकाम

गांव में मतदान बहिष्कार की बात सामने आने के बाद चुनाव आयोग के लोग यहां पहुंचे और लोगों से मतदान करने की अपील की. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या पर चुनाव के बाद गौर किया जाएगा. वहीं गांव वालों की मांग पर नेताओं ने भी चुनाव के बाद इस मामले में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया. इसके बाद भी गांव के लोग मतदान करने नहीं पहुंचे. गांव में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोटिंग कराने आए मतदान कर्मी पूरी दिन बैठे रहे. यहां रजिस्टर्ड 318 मतदाताओं में सिर्फ एक मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

गांव से स्कूल हटाने पर नाराज लोग

मतदान बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों से जब चुनाव आयोग की टीम ने मतदान करने की अपील की तो गांव वालों ने आपस में बैठक और विचार विमर्श करने की बात कही. इसके बाद भी लोग मतदान करने नहीं पहुंचे. धंदुका तालुका के रतनपर गांव के साथ ही गुजरात के भरूच के केसर, सूरत के सनधारा और बनासकांठा के बखरी गांव के ग्रामीणों ने मतदान का पूरी तरह से बहिष्कार किया है. जबकि मंगरोल के भटगाम और बालासिनोर के बोडोली और पुंजारा गांवों में वोटिंग का आंशिक बहिष्कार किया गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811