Let’s travel together.

सूरत से उज्जैन आई तीन युवतियां शिप्रा नदी में डूबी, होमगार्ड के जवानों ने बचाई जान

0 54

उज्जैन। गुजरात के सूरत से उज्जैन दर्शन करने के लिए आई तीन युवतियां मंगलवार सुबह रामघाट पर पहुंची थी। जहां तीनों शिप्रा नदी में स्नान कर रही थी। उसी दौरान तीनों युवतियां गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। मौके पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवानों ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

होमगार्ड सैनिकों ने बताया कि मंगलवार को पूजा, जिया, सरिता तीनों निवासी सूरत गुजरात अपने परिवार के सदस्यों के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन आई थी। यहां रामघाट पर शिप्रा नदी में स्नान कर रही थी। तीनों नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई।

होमगार्ड के जवानों ने बाहर निकाला

जिस दौरान युवतियां डूब रही थी, उस समय युवतियों की मां मोबाइल से उनका वीडियो बना रही थी। बेटियों को डूबते देख उसने शोर मचाया तो होमगार्ड सैनिकों ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर तीनों युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बता दें कि पंचकोसी यात्रा की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त होमगार्ड सैनिकों व शिप्रा तैराक दल के सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811