Let’s travel together.

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में यात्री किराया नहीं ऐसे बढ़ा रहा कमाई

0 46

जबलपुर। ट्रेन की मुख्य आय का जरिए यात्री किराया होता है, लेकिन पिछले कुछ सालाें में इस किराए में इजाफा नहीं हुआ। बावजूद इसके रेलवे की कमाई का ग्राफ गिरने की बजाए उठा। इसकी वजह रेलवे ने अपनी आय को अन्य स्त्रोतों से बढ़ा दिया। इसमें मालगाड़ी से लगेज की ढुलाई का काम अहम था। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल आैर कोटा रेल मंडल ने मालगाड़ी से कमाई का ग्राफ बढ़ाया। इतना ही नहीं इसके लिए उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए, जिसकी मदद से उनकी माल ढुलाई की कमाई बढ़ गई।

नए उद्योगपति, व्यापारी, किसान और ट्रांसपोर्टस के साथ सीधा संवाद किया

 

पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर, भोपाल आैर कोटा मंडल, तीनों मंडल में मालगाड़ी से ढुलाई बढ़ाने के लिए व्यवसाय विकास इकाई (बीडीयू) बनाई। इसकी मदद से मंडल की सीमा में आने वाले नए उद्योगपति, व्यापारी, किसान और ट्रांसपोर्टस के साथ सीधा संवाद किया। मालगाड़ी से ढुलाई में उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में फिर उसे दूर किया। वहीं स्थानीय स्तर के उत्पाद जैसे मटर, गन्ना, पुट्टी, खाद तक की ढुलाई करने के लिए की। इसका असर यह हुआ कि कमाई का ग्राफ बढ़ गया। तीनों मंडल ने इस यूनिट की मदद से 2023-24 में 57 करोड़ 92 लाख रुपये कमाई की,

 

किसान स्पेशल मालगाड़ी से राहत दी

व्यापारियों के मालगाड़ी से कमाई बढ़ाने के लिए व्यवसाय विकास ईकाई बनाई गई थी, जिसके अब सार्थक परिणाम सामने आए हैं। इस यूनिट में कमर्शियल विभाग की टीटीई से लेकर इंस्पेक्टर काे जोड़ा, जो हर सप्ताह शहर के व्यापारियों से लेकर उद्योगपति और ट्रांसपोर्टर से साथ बैठक की। इस दौरान कई व्यापारियों से संवाद में यह बात सामने आई कि रेलवे की मालगाड़ी से ढुलाई की प्रक्रिया लंबी है, नियम राहत भरे नहीं है, वहीं किराया भी ज्यादा है। इन पर रेलवे ने काम किया और तीनों स्तर पर बदलाव किए। प्रक्रिया का अासान बनाया, ताकि माल रखने और उठाने में दिक्कत न आए। नियम में बदलाव कर किसान और छोटे व्यापारियों का माल भी छोटे रैक से भेजा वहीं ट्रांसपोर्टस का कई नियम में राहत दी। वहीं किसान स्पेशल, मटर स्पेशल और पार्सल स्पेशल समेत अन्य छोटी-छोटी स्पेशल ट्रेन चलाईं।

 

मटर की ढुलाई करने किसान तैयार नहीं

 

प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में मटर का सबसे ज्यादा उत्पादन जबलपुर में होता है, लेकिन हर साल किसानों को लाखों टन मटर खराब होने के डर से आसपास सस्ते दामों में बेंचना पड़ता है। इसकी ढुलाई को लेकर जबलपुर रेल मंडल ने किसानों से बातचीत की, लेकिन ढुलाई की प्रक्रिया और मालगाड़ी के बैगन इसमें परेशानी बने। रेलवे अधिकारी के मुताबिक मटर जल्द सड़ता है और मालगाड़ी के बैगन की बनावट एेसी होती है, जिससे मटर में कम हवा लगती है, जिससे सड़ने की संभावना ज्यादा होती है। इस वजह से मटर को गाड़ी से लंबी दूरी के लिए नहीं भेजा गया। वहीं गोसलपुर से मार्बल की मालगाड़ी से ढुलाई में टूट-फूट ज्यादा होने की वजह से इसकी ढुलाई नहीं की जा रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811