Let’s travel together.

ट्रिगल हाईट्स बिल्डर्स एवं डेब्लेपर्स के पार्टनर जुबेर कुरेशी पर चोरी का मामला दर्ज

0 1,409

सहारा समय का पत्रकार भी है आरोपी

रायसेन।ट्रिगल हाईट्स बिल्डर्स एवं डेब्लेपर्स के पार्टनर जुबेर कुरेशी पर रायसेन कोतवाली में चोरी का मामला दर्ज।आरोपी एक न्यूज चेनल सहारा समय का भी पत्रकार है।कोतवाली पुलिस ने इस मामले में भादवि की धारा 379 एवं विधुतअधिनियम 2003 की धारा 136 137 मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है ।आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है विधुत मंडल की विजलेंस ने पिछले दिनो रायसेन में जुबेर कुरेशी से जुड़ी कालोनियो में छापा मारकर जांच की गई थी।इसके बाद अभी एक कालोनी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड रायसेन के प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है किट्रिगल हाईट्स बिल्डर्स एवं डेब्लेपर्स के पार्टनर जुबेर कुरेशी ने चोपड़ा मोहल्ला स्थित ग्रीनसिटी कालोनी रायसेन में म.प्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की शासकीय संपत्ति 140 के.जी. पीसीसी पोल 20 नग चोरी कर अवैध रूप से उपयोग किये है।साथ ही स्वीकृत 0.45 कि.मी.एलटी लाईन के स्थान पर 1.44 किमी.एलटी लाईन की स्थापना भी पाई गई।कोतवाली पुलिस रायसेन मेंभा द वि की धारा 379 एवं विधुतअधिनियम 2003 की धारा 136 137 मामला दर्ज किया गया है।


यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों विदिशा जिले के गंजबासौदा में जुबेर कुरेशी के भाई जफर कुरेशी के फार्म हाउस,कालोनियो और बेयर हाउस पर भी कार्यवाही की गई।जिसमें बिजली की चोरी,विधुत मंडल के पोल और अन्य सामग्री का उपयोग पाया गया। साथ ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेयर हाउस निर्माण पाया गया।इस पर जिला परेशान विदिशा ने दो बेयर हाउस जिसमे एक जफर कुरेशी के नाम था एक जुबेर कुरेशी के नाम को बुलडोजर से जमीदोज कर दिया गया।साथ ही कालोनियो की बाउंड्रीबाल सहित अतिक्रमण की गई सरकारी जमीन मुक्त कराई गई।फिलहाल जफर कुरेशी जेल में बंद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811