Let’s travel together.

गणपति इस्पात में महिला श्रमिक की मौत से अनाथ हुए तीन बच्चे

0 394

-पति की मृत्यु के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों को पाल रही थी मृतका

-जोगी कांग्रेस की पहल के बाद प्रबन्धन 10 लाख देने तैयार

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

कुछ साल पहले पति की मृत्यु के बाद से मेहनत मजदूरी कर अपने तीन बच्चो का लालन पालन करने वाली दिवादा गांव की महिला श्रमिक की गणपति इस्पात उरला के सेप्टिक टैंक में गिरने से मृत्यु हो गई महिला श्रमिक की मृत्यु से उसके तीनों बच्चे बेसहारा हो गए जोगी कांग्रेस की पहल के बाद तीनों बच्चो के जीवन यापन हेतु कंपनी प्रबंधन दस लाख रुपये का मुआवजा देने तैयार हुआ।
जानकारी के मुताबिक दिवादा गांव से दस बारह महिला श्रमिक रोज की तरह गणपति इस्पात उरला में गुरुवार को भी मजदूरी करने आई थी उन्ही के साथ श्रीमती संतोषी मधुकार पति स्वः गोकुल मधुकार उम्र 35 वर्ष भी निवासी देवादा बेरला भी मजदूरी करने पहुची फेक्ट्री में काम के दौरान जब वह फेक्ट्री परिसर के शौचालय में गई तो अचानक सेफ्टिक टैंक में गिर गई जिससे उसकी मृत्यु हो घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया क्योकि जिस मृतका के पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी अब महिला की मृत्यु से उसके एक 14 वर्षीय पुत्र और दो छोटी बेटियों का अब कोई पालनहारा नहीं बचा था घटना से दुखी ग्रामीणो ने जोगी कांग्रेस के नेताओ से बातचीत की ओर उन्होंने मृतका के बच्चो को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।


बीरगांव ब्लाक जोगी कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद बेदराम साहू को सुबह दस बजे सूचना मिली उरला स्थित गणपति स्पात प्राईवेट लिमिटेड में संतोषी मधुकार की मृत्यु की सूचना के बाद मृतका के परिजन सहयोग के लिए के संपर्क किये। थाना प्रभारी भरत बरेठ भी घटना स्थल पहुँचे ओर मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
इधर जोगी कांग्रेस समर्थंक तेज गर्मा में भी मृतका के परिजनों के समर्थन में पहुचे कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारे बाजी की बड़ी संख्या मे पुलिस बल भी पहुच गया काफी देर तक चले हंगामे के बाद अंततः कंपनी प्रबंधन ने तीनो बच्चो के नाम पर 9 लाख रूपये व अंतिम संस्कार के लिए 1 लाख रुपये नगद देने की घोषणा की मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने में ओमप्रकाश साहू जिला महामंत्री रायपुर शहर, राजकुमार साहू पार्षद प्रतिनिधि वार्ड क्र 05, दुर्गेश साहू, रजत साहू, लोकनाथ साहू, मोहित साहू, दुर्गा यादव,कमलेश साहू, प्रकाश साहू ,करण शुक्ला ,अशोक बघेल पूर्व पार्षद व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सहयोगी सेनानी भूपेंद्र निर्मलकर, लक्की वर्मा सहित अन्य साथीयों का अच्छा सहयोग रहा।
मर्ग कायम
टीआई उरला भरत बरेठ ने बताया कि मार्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है हादसा कैंसे हुआ जांच उपरांत ही सत्यता सामने आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811