Let’s travel together.

एमआरओ प्रोजेक्ट के लिए वीएफजे के 25 कर्मी चयनित, टी-टैंक को खोलने की तकनीक सीखेगी टीम

0 39

 जबलपुर : वाहन निर्माणी जबलपुर (वीएफजे) ने 25 कर्मचारियों की एक टीम चयनित की है। इन्हें आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (एवीएनएल) की एक अन्य इकाई हैवी व्हीकल फैक्ट्री (एचवीएफ) अवाडी चेन्नई में सेना के टी-टैंक की गुणवत्ता को परखने के साथ इसे खोलने की तकनीक सीखने एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मरम्मत, रिपेरिंग-ओवरहालिंग (एमआरओ) प्रोजेक्ट के तहत वीएफजे सेना के टी-टैंक के रखरखाव का काम जल्द आरंभ करेगा। प्रशिक्षण के बाद विशेषज्ञों की टीम निर्माणी में प्लांट विकसित करेगी। चूंकि एवीएनएल अब तक टी-टैंक को चुस्त-दुरुस्त करता रहा है अत: अपनी सहयोगी इकाई के रूप में वीएफजे की टीम को वहां प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। निर्माणी टैंकों के रखरखाव के बाद टेस्टिंग ट्रैक पर उनकी गुणवत्ता को भी परखेगी।

एमआरओ प्रोजेक्ट से वीएफजे की साख बढ़ी

 

चेन्नई स्थित निर्माणी सेना के लिए उपयोगी तोप व टी-टैंकों की मरम्मत व ओवरहालिंग पूर्व से करता रहा है। लेकिन कार्य की अधिकता के कारण अब यह कार्य वीएफजे के पाले में आ चुका है। एमआरओ प्रोजेक्ट (मरम्मत, रिपेरिंग-ओवरहालिंग) के तहत टैंकों के संपूर्ण मेंटनेंस का कार्य वीएफजे में होगा। इसके लिए वीएफजे में आधुनिक प्लांट का कार्य जारी है साथ ही टैंक के लिए टेस्टिंग ट्रैक के लिए जगह की तलाश जारी है जहां मरम्मत व रिपेरिंग के बाद टैंक को चलाकर उसकी गुणवत्ता को परखा जाएगा।

चरणबद्ध प्रशिक्षण का सिलसिला जारी

 

वीएफजे की टीम तीन चरणों में चेन्नई प्रशिक्षण के लिए भेजी जा रही है। पहले चरण में 25 की टीम तीन माह का अपना ट्रेनिंग सेशन पूरा कर चुकी है। वहीं दूसरे में चरण में भी करीब 25 कर्मियों की टीम रवाना होगी। यह दल टैंक के पुर्जे-पुर्जे खोलकर खराब पार्टस अलग करेगा और नए के साथ पुन: इसे फिट करने का तकनीक प्रशिक्षण हासिल करेगा। अभी निर्माणी के पास टैंक को खोलने और फिर उसे फिट करने वाली विशेषज्ञ टीम नहीं है। यही कारण है कि टी-टैंक की संपूर्ण मरम्मत का कार्य अभी शुरू नहीं किया गया है। चरणबद्ध प्रशिक्षण के बाद विशेषज्ञों की टीम तैयार कर ली जाएगी इसके बाद टी-टैंक पर कार्य आरंभ होगा। दूसरे चरण में तकनीक प्रशिक्षण हासिल करने जाने वाली टीम के लिए एक माह का ट्रेनिंग सेशन बनाया गया है। तीसरे व आखिरी चरण में करीब 50 कर्मचारी का दल जाएगा। इस तरह वीएफजे के पास करीब 100 का दल टैंक कार्य में निपुण होकर कार्य करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खंडवा ओंकारेश्वर में आस्था शर्मसार खुलेआम बिक रही शराब     |     मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811