Let’s travel together.

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रतिवेदन बाद भी समिति प्रबंधक एवं समिति सेवक पर नहीं हुई एफ आई आर

0 204

गुरुवार को जिला सहकारिता केंद्रीय बैंक द्वारा बक्सवाहा थाने में एफ आई आर के लिए दिया गया प्रतिवेदन

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

बीते दिनों जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बक्सवाहा में शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी और बम्होरी समिति प्रबंधक अरविंद व्यास की मिलीभगत से ऋण वितरण में हुए फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया था।

जब जनपद पंचायत बक्सवाहा अंतर्गत मझगुवा बदन व आलमपुर, के ग्रामीण कृषकों ने इसकी शिकायत कलेक्टर को थी। शपथ के माध्यम से दी शिकायत में किसानो ने बताया था कि उनके नाम भैंस, बकरी पालन हेतु ऋण स्वीकृत किए थे। किसानों ने बताया कि उनसे समिति प्रबंधक रवि शंकर गोस्वामी ने खाली चैक पर हस्ताक्षर कर लिए थे और स्वीकृत ऋण से उन्हे राशी नही दी गई थी।

शिकायत के बाद दो सदस्यीय दल ने इसकी जांच की और जांच में पाया गया कि 11 भूमिहीन व 7 अल्प भूमि वाले कृषकों के नाम फर्जी तरीके से ऋण स्वीकृत कर दिया गया जिसमे कि बैंक ऋण नीति का पालन नहीं किया गया और न ही शाखा स्तरीय गठित कमेटी से साख सीमा पत्रक स्वीकृत कराया गया।

सद्स्य दल की जांच रिपोर्ट के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी के इस कृत्य को बैंक कर्मचारी सेवा नियम 47 – 1- 17 एवम् 47- 1- 20 के अनुसार कदाचार की श्रेणी में माना गया है जिसके बाद
तत्कालीन शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निलंबित कर मुख्यालय की शाखा महाराजपुर में अटैच किया गया है।

आपको बता दे कि आरोपी शाखा प्रबंधक राशन वितरण में की जा रही गड़बड़ी को लेकर पहले ही निलंबित चल रहे है।
क्या है मामला
बक्सवाहा में पदस्थ रही रवि शंकर गोस्वामी एवं समिति प्रबंधक अरविंद व्यास की मिली भगत से 18 कृषक सदस्यों की 24 लाख 55000 की राशि शिकायत की गई थी कलेक्टर के जांच प्रतिवेदन में दो सदस्य टीम दल प्रमोद कुमार तिवारी शाखा प्रबंधक एवं देवेंद्र सिंह सोलंकी शाखा प्रबंधक मुख्यालय छतरपुर द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर 11 सदस्य भूमिहीन व 7 सदस्य के साथ बहुत ही अल्प रखवा होते हुए त्रण स्वीकृत कर दिया गया था इसकी शिकायत जब कृषक द्वारा की गई तो पाया गया कि समिति प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी एवं समिति सेवक अरविंद व्यास ने किसानों की राशि निकाल ली 25 अप्रैल को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा थाना बक्साहा में रवि शंकर गोस्वामी एवं अरविंद व्यास के विरुद्ध आपराधिक पुलिस प्रकरण पंजीयन करने के लिए प्रतिवेदन दिया गया।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए थाना बक्सवाहा भेजा पत्र

कलेक्टर एवम प्रशासक के अनुमोदन के बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बक्सवाहा के शाखा प्रबंधक जगन्ननाथ राजपूत ने 30 मार्च 24 को थाना प्रभारी को पत्र लिखकर आरोपी शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी और आरोपी समिति प्रबंधक अरविंद व्यास पर पुलिस प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था जिसके बाद भी आज तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई ।

इनका कहना हे –

जांच दल द्वारा जांच कर आवेदन प्राप्त हुआ था वरिष्ट अधिकारियो के आदेश पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

कृपाल मार्को बकस्वाहा थाना प्रभारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा के राज्यों में सत्ता संधान के अभिनव फंडे…!- अजय बोकिल     |     वात्सल्य का वातावरण मिला तो निखर गई बच्चों की प्रतिभा     |     छतरपुर जाते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत     |     महिलाओं की उड़ान से ही बनेगी भारत की नई पहचान – विधायक अनुज शर्मा      |     पवन राजपूत बने प्रदेश संगठन मंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर     |     रायसेन में सिविल सर्जन के खिलाफ धरना प्रदर्शन,जिला अस्पताल का घेराव     |     आर्द्रभूमि संरक्षण विषय पर एक बैठक का आयोजित     |     सेवा भारती छात्रावास शिवपुरी का परिणाम रहा शत-प्रतिशत, भैया लाखन सहरिया ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल किए     |     हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित जिले के चार विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाया     |     नवोदय के छात्र ने किया कमाल : नक्ष नायक बने टॉपर, 96.2% अंक हासिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811