Let’s travel together.

बाइक में पेट्रोल भरवाने घर से निकले दो दोस्त, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

0 43

बिहार के बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को कुचल दिया. हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. साथ ही मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी.

बेटों की मौत की खबर सुनकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर संजात पथ के पकड़ी गांव के पास की है. वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत निवासी 26 वर्षीय इरशाद और 23 वर्षीय मोहम्मद अली बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए घर से निकले थे. पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वो वापस घर लौट रहे थे तो रास्ते में हादसे का शिकार हो गए.

पुलिस ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार थे. तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी. जिससे दोनों युवक उछलकर दूर जा गिए. वाहन सवार शख्स ये देखकर वहां से भाग निकला. उधर घटनास्थल पर मौजूद लोग दोनों युवकों को बचाने के लिए उनके पास पहुंचे. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. खून से लथपथ दोनों युवक दम तोड़ चुके थे.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

चश्मदीदों ने तुरंत पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भिजवाया. साथ ही फोन करके दोनों युवकों के घर वालों को भी इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं. अज्ञात वाहन चालक को तलाश कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा. उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

‘आरोपी के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई’

उधर, बेटों की मौत की खबर सुनकर परिजन भी बेगूसराय अस्पताल पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद जब उन्हें बेटों के शव मिले तो वे फूट-फूटकर रोने लगे. परिजनों ने कहा कि दोनों बचपन के दोस्त थे. पेट्रोल भरवाने घर से निकले थे. हमें नहीं पता था कि वो अब कभी वापस लौटकर नहीं आएंगे. हम चाहते हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811