मेष राशि – परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लेना उचित नहीं है। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृष राशि – परिश्रम करने से कार्यों में सफलता मिलेगा। आध्यात्मक की तरफ रुझान बढ़ेगा। बिजनेस का विस्तार कर सकेंगे। प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। वाणी संयम रखें, यात्रा पर जाने से बचें।
मिथुन राशि – कार्य भी मन माफिक पूरे होंगे, लेकिन सहयोगी आपके काम का विरोध कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहेगा। किसी के साथ विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान पर भी ध्यान दें।
कर्क राशि – नौकरी में लोगों को तरक्की मिल सकती है। विदेश जाने के योग हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। दिनभर ऊर्जा और स्फूर्ती से भरे रहेंगे। आपके सोचे हुए सारे सभी कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। छात्रों के लिए अच्छा समय है।
सिंह राशि – मेहनत के बल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति होंगे। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन के योग है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। है।
कन्या राशि – आय में वृद्धि होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। धन संबंधी मसलों में सावधानी बरतने की जरुरत है। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने से बचें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
तुला राशि -प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा होने के आसार रहेंगे। परिवार के सद्स्यों से काम में सहयोग मिलेगा। बिना सोचे हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। परिवार में प्रेम बना रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन या प्रशंसा मिलेगी। सेहत को लेकर बेपरवाह न रहें। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
वृश्चिक राशि – आकस्मिक धन का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश यात्रा आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि – परिश्रम से सभी कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि सेहत कमजोर हो सकता है। परिवार-दोस्तों के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।
मकर राशि – कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस के काम से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। काम में गतिशीलता बनी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी व धन खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।
कुंभ राशि – पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। वाहन सुख मिल सकता है। छात्र पढ़ाई में सफलता पाने के लिए मेहनत करेंगे। ऑफिस में कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे लेकिन वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा।
मीन राशि – धनलाभ के योग हैं। आर्थिक फैसले लाभकारी होंगे। अच्छे मन से किये गये कार्य सफल होंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्त हो सकता है, लेकिन अनावश्यक धन खर्च होने से तनाव भी बढ़ेगा। पति-पत्नी बाहर घूमने जा सकते हैं। भाई-बहनों से विवाद संभव है। सेहत का ख्याल रखें। बातचीत में थोड़ी नरमी रखें, अन्यथा रिश्तें में खट्टास आ सकती है।