सी एल गौर रायसेन
जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बुधवार को नगर के वार्ड क्रमांक 14 राहुल नगर क्षेत्र में मतदाताओं के घर-घर जाकर जनसंपर्क किया इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के लिए वोट देने का आग्रह किया, जनसंपर्क के दौरान लोगों के घरों पर पार्टी का झंडा और मोदी स्टीकर चिपकाए गए। जैसे ही वार्ड में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा जनसंपर्क करने के लिए पहुंचे तो लोगों ने भी उन्हें दिल खोलकर आश्वासन दिया कि वह मामा शिवराज के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट देंगे और बाढ़ के लोगों से भी वोट देने के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे। लोगों के घर के अलावा दुकान लगाने वाले लोगों के पास भी जिला भाजपा अध्यक्ष की टीम जनसंपर्क करने के लिए पहुंची।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस समय नगर सहित जिले भर में महाजन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अलग-अलग भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की टोलियां सीधे मतदाताओं के घर वोट मांगने के लिए और वोट प्रतिशत बढ़ाने प्रतिदिन पहुंच रही हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा के साथ वार्ड 14 के पार्षद देवेंद्र यादव, नगर भाजपा मंडल महामंत्री अमित कटियार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर नगर भाजपा अध्यक्ष आदित्य शर्मा, भाजपा नेता धीरेंद्र कुशवाह सिंह के अलावा अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के वार्ड क्रमांक 5 में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया एवं भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस समय पूरे जिले भर में भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान दिनो दिन तेज गति पकड़ता जा रहा है। जनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ता भी जनसंपर्क करते देखे जा रहे हैं।