Let’s travel together.

वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें

0 84

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है. लोकतंत्र के महापर्व में लोग अपनी भागीदारी दे रहे हैं. भारी गर्मी के बावजूद मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतार लगी है. दूसरे प्रदेशों में रहने वाले प्रवासी भी अपने गांव अपने शहर मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं. शुक्रवार के बाद अगले छह चरण में और मतदान होने हैं. ऐसे में लोग अपने घर मतदान करने के लिए पहुंचेगे. भारतीय रेल की 185 स्पेशल ट्रेन अगले डेढ़ महीने में 2600 फेरे लगाएगी. रेलवे चुनावी राज्यों में मतदान की तारीखों को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का परिचालन करेगी. अनुमान है कि इन ट्रेनों में 50 लाख लोग पैसेंजर सफर कर सकेंगे. रेलवे की तरफ से उत्तर प्रदेश- बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी.

दरअसल 19 अप्रैल से शुरू हुए सात चरणों के मतदान का अंत 1 जून को होगा. अगले डेढ़ माह तक देश में चुनाव के साथ ही स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां का समय रहेगा. ऐसे में लोग देश के बड़े शहरों से अपने गांव अपने शहर की यात्रा करेंगे . ऐसे में भारतीय रेलवे ने लाखों लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए योजना तैयार की है.

185 स्पेशल ट्रेन चलाएगी रेलवे

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे अगले डेढ़ माह में करीब 185 स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से 2600 फेरे लगाएगी. रेलवे चुनावी राज्यों में मतदान की तारीखों को ध्यान में रख कर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. रेलवे को उम्मीद है कि इन ट्रेनों में लगभग 50 लाख यात्रा कर पाएंगे. इसमें सबसे खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा.

मतदान करने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन

गर्मियों की छुट्टी के बाद ट्रेनों में यात्रियों का सीट मिलने में परेशानी होती है. खासतौर पर बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. 2019 में गर्मियों की छुट्टी के दौरान ही लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में मतदान के लिए घर जाने वाले यात्रियों की संख्या भी लाखों में है. इसे ध्यान में रखते हुए इस बार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बीते वर्ष की तुलना में ज्यादा रखने की तैयारी रेलवे कर रहा है.

पिछले साल रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों ने छह हजार से अधिक फेरे लगाए थे. जबकि वर्ष 2022 में स्पेशल ट्रेनों ने 4600 फेरे लगाए थे. इस साल 185 रेलगाड़ियों के माध्यम से करीब 2600 फेरों की घोषणा हो चुकी है. पिछले साल बिहार के लिए सबसे ज्यादा ट्रेनों की मांग हुई थी. इसके बाद अबतक बिहार के लिए दो दर्जन ट्रेनों की घोषणा रेलवे कर चुकी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811