Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरूवार 18 अप्रेल 2024

0 87

मेष राशि- अजीब सा डर महसूस करेंगे. आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. यह डर रिश्तों को लेकर होगा. बेहतर होगा सब कुछ समय पर छोड़ दें और अपने आज पर ध्यान दें. खरीदारी का आनंद लें.

वृषभ राशि-कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से बेवजह विवाद हो सकता है. इसलिए वाणी में संयम रखें. व्यापार में आज आपको नये विचार के साथ नयी दिशा में कार्य करने की जरूरत है. परिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा. बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे.

मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. व्यापार को मजबूत दिशा में ले जाने की ओर कार्य करेंगे. आपके मनोबल में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ प्राप्त करने में आज कुछ विलम्ब होगा. परिवारिक परेशानियां कम होंगी, लेकिन फिर भी मानसिक रूप से परेशान रहेंगे.

कर्क राशि-सकारात्मक उर्जा महसूस करेंगे और सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयत्न करेंगे. आज व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. धन लाभ का योग है. आज रिश्तों में नयापन लाने की कोशिश करेंगे.

सिंह राशि- व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा. आज अचानक कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. आज आपके पुराने किसी मित्र से मुलाकात होगी. भविष्य की चिंता रहेगी, लेकिन प्रियजन से सहयोग मिलने से काफी राहत महसूस करेंगे.

कन्या राशि- पुराने कार्य में सफलता मिलेगी. आपके कार्य करने के तरीके में भी तेजी आयेगी. आज उत्साह बना रहेगा. आज व्यापार में आर्थिक लाभ मनमुताबिक होगा. समाजिक प्रतिष्ठा में बढोतरी होगी. आज खरीदारी में ज्यादा समय लग सकता है.

तुला राशि- व्यापार में वृद्धि होगी. मनोबल बढ़ेगा. शत्रु को हानि होगी. छात्रों को प्रतियोगिता में विजय प्राप्त होगी. यात्रा में लाभ होगा. परिवार से आज आपको जिस तरह के सहयोग की उम्मीद है, वैसा प्राप्त नहीं होगा.

वृश्चिक राशि- मुश्किल लगने वाले कार्य आसानी से पूर्ण होंगे. उच्च अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन प्राप्त होगा. साझा व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. परिवार के साथ आस-पास मनोरंजन हेतू जा सकते हैं.

धनु राशि- मानसिक तनाव अधिक रहेगा. धैर्य से काम लें. आपके दैनिक कार्य भी अस्त-व्यस्त से रहेंगे. व्यापार का विस्तार करने से मनोबल में वृद्धि होगी. मित्रों से सहयोग मिलेगा. परिवार में प्रसन्नता रहेगी. अचानक बहुत बड़ा खर्च सामने आ सकता है.

मकर राशि- कार्यक्षेत्र में नये प्रयोग पर सफलता मिलेगी. कार्य करने के और नये विकल्प आपके सामने आयेंगे, लेकिन आपको सही विकल्प का चुनाव करना है. आज व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी. आज आपका परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.

कुम्भ राशि-   व्यापार में आज लाभ की स्थिति रहेगी. आवश्यकता पड़ने पर मित्रों से सहयोग प्राप्त नहीं होगा, जिससे मन में निराशा होगी. संतान की चिंता रहेगी. भौतिक वस्तुओं की खरीदारी में सावधानी बरतें. नुकसान हो सकता है.

मीन राशि- कार्यक्षेत्र में कार्य से संबंधित दबाव अधिक रहेगा. व्यापार में धन का लाभ मिलेगा. बचत को ध्यान में रखते हुए निवेश के बारे में विचार करेंगे. कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी. पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811