Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शुक्रवार 12 अप्रेल 2024

0 54

मेष राशि – कार्यक्षेत्र में आज आप बेहद समझदारी का परिचय देंगे।। बड़प्पन देखकर आप छोटों की गलतियों को माफ करेंगे और नए संपर्कों का विस्तार होगा। जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको आज एक के बाद एक शुभ सूचनाएं मिलती रहेंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिसे आप बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कमाई के लिहाज से बेहतर रहने वाला है। अगर आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आपकी चिंता दूर होगी।

​वृषभ राशि – नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। निवेश के मामले में आज आपको अपनी बुद्धि से काम लेना होगा। दोस्तों या किसी की बातों से प्रभावित होकर निवेश करना हानिकारक हो सकता है। वैसे आज आर्थिक मामलों में दिन आपका उत्तम रहेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेंगे। रिश्तेदारों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा।

​मिथुन राशि – पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर रही है तो उसे नजरअंदाज न करें नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। आज आपको गुप्त शत्रुओं से भी सतर्क और सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर अपने काम में धैर्य बनाए रखें। अगर आप जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो आज आपसे गलती हो सकती है और आपको इसके लिए अधिकारियों से डांट पड़ सकती है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है।

​कर्क राशि – कोई काम साझेदारी में शुरू कर सकते हैं। लेकिन किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा और अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। स्वाद के चक्कर में ज्यादा खाने से बचें, अन्यथा पेट से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। छात्र अपने शिक्षकों से अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के बारे में बात कर सकते हैं और इसका लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर आप कुछ योजनाएं शुरू कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी होगा। परिवार में आज आपको अपने बच्चों से सहयोग मिल सकता है।

​सिंह राशि – मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में काम करके अधिकारियों को भी हैरान कर देंगे। लेकिन  किसी से बहसबाजी में ना पड़े। कला कौशल से आज आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने विपक्षियों से सावधान रहना होगा। आप आज शौक और अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य खुश होंगे।

​कन्या राशि  महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहना होगा।  यह  जरूरी है कि कोई भी बड़ा फैसला आज बड़ों की सलाह से लें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे और यदि आप विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं, तो आपको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है या कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज किसी से कहासुनी होने की आशंका है बेहतर होगा कि वाणी पर कंट्रोल रखें। रचनात्मक कार्य में आज आपकी रुचि बनी रहेगी।

​तुला राशि – सभी रुके कार्य  पूर्ण होंगे। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने की इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। आपकी सुख-सुविधाएं भी बढ़ेगी और आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि उन्हे कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आर्थिक मामलों में आज आपको कोई अटका धन मिलने की उम्मीद है।

​वृश्चिक राशि  – परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होाग। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का आपको आज अवसर मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपनी भावुकता पर कंट्रोल करें नहीं तो लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। बिना मांगे किसी की मदद करने से आपको आज बचना चाहिए नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ लेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसरों को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो इससे नुकसान हो सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

​धनु राशि –अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। वैसे आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपके धन में वृद्धि होने से आप आज मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के लिए आज कोई गिफ्ट ले सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई ख़ुशी की ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका भी मिलेगा।

​मकर राशि – दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। लेकिन सलाह है कि आपको अपने लक्ष्यों को लेकर ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए, नहीं तो काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। अगर आपने अपना पैसा सट्टेबाजी या शेयर बाजार में निवेश किया है तो लाभ का संकेत है धैर्य बनाए रखें, भविष्य में आपको इससे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप कोई भी काम जिम्मेदारी से करें और स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

​कुंभ राशि –कानूनी  मामलों में जीत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव करना चाहिए, अन्यथा आपको कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। छात्र अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के संदर्भ में मित्रों से सहयोग पा सकेंगे। जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करते हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

​मीन राशि –व्यवसाय में रुके हुए सौदे फाइनल होने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आज आप अपने रीति-रिवाजों और अपने बच्चों के करियर पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप कोई भी काम आसानी से समय पर पूरा कर पाएंगे। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा तकलीफ हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811