– साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह
रायसेन। ज़िले के गैरतगंज नगर में आयोजित भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह में समाज बंधुओं ने मां कर्मा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मां कर्मा देवी की विशेष पूजन की गई। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा धर्मसभा का आयोजन हुआ।
साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी की 1008 वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को श्रीरामजानकी-मां कर्मादेवी मंदिर में विशेष पूजा का कार्यक्रम समाज द्वारा किया गया। इसके बाद नगर में मां कर्मा जी की झांकी के साथ विशाल चल समारोह शोभायात्रा के रूप में निकाला गया। शोभायात्रा में सभी धर्मो के लोगो ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की।

हिन्दू उत्सव समिति, रामजानकी मंदिर समिति , बजरंग अखाड़ा, सनातन सेवा समिति, व्यापार संघ, साहू समाज समिति सहित अन्य संगठनों के लोग विशेष रूप से ढोलढमाकों के साथ उपस्थित रहे। शोभायात्रा के बाद श्री रामजानकी धर्मशाला में धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा में कर्मा देवी के जीवन चरित्र पर चर्चा कर समाज जनों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कर्मा देवी के जीवन पर आधारित नाटिका के सजीव मंचन भी किया गया। वहीं समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। मंडल अध्यक्ष संजय जैन, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, समाज के अध्यक्ष सुरेशचंद नायक, संयोजक मनोज नायक, विनेश साहू, युवा अध्यक्ष शैलेष नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष तेजराम नायक, संयोजक राजेश साहू मामा, राकेश साहू, नरेंद्र साहू, गौरव साहू आदि ने कार्यक्रम में मां कर्मा देवी को मानवता की रक्षक निरूपित करते हुए समाज जनों से उनके आदर्शों पर चलने का आग्रह किया। धर्मालंबियों ने आयोजन में माता कर्मा देवी की पूजा अर्चना की। धर्मसभा में मेधावी छात्रों का समाज द्वारा सम्मान भी किया गया। आयोजन में महाप्रसादी के रूप में विशेष रूप से जगन्नाथ के भात खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, तहसील अध्यक्ष पुरषोत्तम साहू, भानु साहू, करनसिंह साहू, नाथूराम साहू, जगदीश प्रसाद साहू, मुकेश नायक, रमाकांत साहू, पंकज साहू, जीवन साहू, स्वदेश साहू, बबलू साहू, निहालचंद नायक, रामकुमार नायक, राजेन्द्र नायक, फूलचंद साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, तरुण नायक, सचिन साहू, प्रकाश साहू, शुभम नायक, धर्मदास साहू, अभिषेक नायक, दीपेश नायक, मनीष नायक, संतोष साहू, बालमुकंद नायक सहित सभी धर्मों व समाजों के सैकड़ों धर्मप्रेमी महिला पुरूष मौजूद रहे।