मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम दीवानगंज के सागोनी जंगल में अज्ञात कारणों खेत की नरवाई में आग लग गई जिससे किसानों में अफरा तफरी का माहौल बन गया क्योंकि जिस जगह पर आग लगी है उसके आसपास छोटेलाल जाटव, अमित राघव, अबदा बी, और कई किसानों की गेहूं की फसल अभी खड़ी हुई है। हवा का रुख भी तेज था जिस कारण आग अपना विकराल रूप दिखा रही थी। अमित राघव और किसान अपने ट्रैक्टरों को लेकर खेत पर पहुंचे अपनी फसले बचाने के लिए ट्रैक्टर से अपनी जमीन घेरना चालू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अमित राघव, छोटे लाल जाटव, अबदा बी, बादाम विश्वकर्मा, शैतान विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा आदि किसानों प्रशासन से दीवानगंज में एक फायर ब्रिगेड स्थाई रूप से देने की मांग की है। क्योंकि हर साल दीवानगंज क्षेत्र आगजनी की घटना बहुत ज्यादा होती है। जिससे हजारों एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल जाती है। स्थाई रूप से फायर ब्रिगेड मिल जाएगी तो काफी हद तक किसानों की फसले बचाने में काफी हद तक सुविधा मिल जाएगी।